फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शौच के लिए गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

शौच के लिए गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

Thu, 09 May 2019 09:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
शौच के लिए गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
खेत गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया, आरोपी फरार
लालगंज (ब्यूरो) खेत गई किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक व्यक्ति की बेटी की बारात आई थी। गांव की एक महिला अपनी चौदह वर्षीय बेटी को घर में अकेले छोड़कर बारात में निमंत्रण देने चली गई। इस बीच किशोरी खेत की ओर चली गई। तभी मौका देखकर पड़ोस का रहने वाला अमन पुत्र गिरधारी लाल पहुंचा और किशोरी को डरा धमका कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और मां के लौटने पर आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी पर पिता परदेश से आया और पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचा। यहां पिता की तहरीर पर गुरुवार को आरोपी अमन के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी छोड़कर फरार हो गया है। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी के सामने महिला से बीस हजार की छिनैती
इलाहाबाद बैंक से पैसा निकाल कर पैदल जा रही थी घर
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो) बैंक पैसा निकालने आई महिला से बाइक सवार बदमाश पुलिस चौकी के सामने बीस हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना से बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के अर्जुनपुर निवासी सोमवती पत्नी राकेश गुरुवार को दोपहर बाद रानीगंज कैथौला बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक से पैसा निकालने आई थी। बीस हजार रुपये निकालकर वह चार बजे के करीब घर जा रही थी। बाजार स्थित पुलिस चौकी के सामने बाइक सवार बदमाश उससे बीस हजार रुपये छीनकर रायबरेली की ओर फरार हो गए। पुलिस चौकी के सामने दिनदहाड़े बाजार में हुई छिनैती की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चौकी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


फोटो--
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प
घुइसरनाथधाम (ब्यूरो) स्थानीय बाबा धाम में गुरुवार को अभ्युदय फाउंडेशन के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। मतदान के लिए ग्रामीणों को जागरूकता का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम के संयोजक साहित्यकार अंजनी आमोघ ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में 18 साल की उम्र से ऊपर के सभी लोगों मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सराय तिहइत के नव विवाहित दंपत्ति अनूप सिंह व संध्या सिंह ने मतदान की शपथ ली। दोनों ने लोगों से कहा कि मतदान सबसे पहले करना है, इसके बाद ही कोई दूसरा कार्य होगा। इस मौके पर शाखा प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव, विजय तिवारी, पवन मिश्रा, लल्लू पांडेय, मनोज त्रिपाठी, प्रमोद पांडेय, शिवदयाल तिवारी, आलोक मिश्र, रिंकू तिवारी, प्रमोद शुक्ल, अनूप तिवारी, रोहित तिवारी, रमेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed