फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पेड़ से टकराकर बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

पेड़ से टकराकर बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

Tue, 02 Apr 2019 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत
पेड़ से टकराकर बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन

रानीगंज। रानीगंज क्षेत्र के लच्छीपुर में पेड़ से टकराकर बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुर कला गांव निवासी राजीव गौतम (32) पुत्र छोटेलाल राजमिस्त्री था। मंगलवार को वह बाइक से लच्छीपुर जा रहा था। सांई बालिका इंटर कालेज के पास बाइक बेकाबू हो गई। अनियंत्रित बाइक सामने पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उसे रानीगंज सीएचसी भेजा। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शार्ट सर्किट से लगी आग, फसल जली
रानीगंज। रानीगंज इलाके में बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने से कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। रानीगंज क्षेत्र के राजापुर महोखरी निवासी भोलानाथ पुत्र रामनरेश के गेहूं के खेत में ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। मंगलवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे फसल जल गई। वहीं फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौलकला निवासी सालिकराम की फसल भी शार्ट सर्किट से लगी आग से जल गई।
विज्ञापन

पुलिस ने चोरों को दबोचा
रानीगंज। रानीगंज पुलिस ने मंगलवार को दो चोरों को धर दबोचा। धनुआ गांव के प्रधान ने कुछ दिन पहले प्राथमिक विद्यालय के पास लगी स्ट्रीट लाइट चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने मंगलवार को गांव में दबिश देकर चार युवकों को पकड़ लिया। जिसमें से दो युवकों ने चोरी करने की बात मान ली। पकड़े गए युवक धनुआ गांव निवासी रोहित पुत्र जीतलाल व विकास पुत्र जीतलाल हैं। दोनेां को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पर 13 कालेजों को नोटिस
प्रायोगिक परीक्षा के अंक न भेजने पर राज्य विश्वविद्यालय ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय को न भेजने पर राज्य विश्वविद्यालय ने 13 कालेजों को नोटिस दिया है। लापरवाह कालेजों को प्रायोगिक परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्राप्त अंकों की सूची भेजने का निर्देश दिया है। जिससे परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया जा सके।
राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज ने दिसंबर माह में विषम सेमेस्टर की परीक्षा कराई थी। प्रायोगिक, मौखिक परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकांश कालेजों का परीक्षाफल भी जारी कर दिया गया, लेकिन जिले के कुछ कालेजों ने प्रायोगिक परीक्षा अभी तक नहीं कराई। वहीं जिन कालेजों में परीक्षा संपन्न हुई उन कालेजों ने परीक्षार्थियों की अंक तालिका विश्वविद्यालय को नहीं भेजी। जिससे उन कालेजों के परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो सका। कालेजों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि जल्द परीक्षा संपन्न कराएं।
वर्जन--
कई कालेजों ने प्रायोगिक परीक्षा नहीं कराई है। वहीं कई कालेजों ने परीक्षा संपन्न होने के बाद अंक तालिका नहीं भेजी। जिससे परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया जा सका। परीक्षा परिणाम जारी न होने पर परीक्षार्थियों का पंजीकरण अगले सेमेस्टर में नहीं हो सकेगा।
डॉ. विनीता यादव, परीक्षा नियंत्रक, राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज।
बेटी की पिटाई पर मायकेवालों ने किया थाने का घेराव
शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता का कराया मेडिकल
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। ससुराल में बेटी की पिटाई से नाराज मायकेवालों ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार को रानीगंज थाने का घेराव किया। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल के लिए भेजा।
रानीगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी होरीलाल सरोज ने बेटी केशा देवी की शादी लगभग दो साल पहले उगईपुर निवासी वीरेंद्र सरोज के साथ की थी। मंगलवार को किसी बात से नाराज सास, ननद और देवर ने उसकी पिटाई कर दी। जानकारी होने पर विवाहिता का भाई दुर्गा प्रसाद ससुराल पहुंच गया। विरोध करने पर ससुरालवालों ने उसे भी पीट दिया। जानकारी होने पर विवाहिता के पिता ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर घेराव किया। पिता के तहरीर देने पर पुलिस केशा देवी को थाने ले आई। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया। एसओ ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है। विवाहिता को मेडिकल के लिए भेजा गया। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

उमरवैश्य समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय उमरवैश्य समाज की बैठक मंगलवार को सदर बाजार में हुई। इस दौरान सदर बाजार निवासी अंजनी उमरवैश्य से रंगदारी मांगे जाने और मार्बल व्यापारी गौरव उमरवैश्य पर हुए हमले की निंदा की गई। समाज के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। उत्पीडन, वसूली पर रोक लगाने की मांग समाज के लोगों ने की। इस मौके पर अध्यक्ष रामजी उमरवैश्य, पशुपतिनाथ उमरवैश्य, अवधेश उमरवैश्य, गुलाबचंद्र उमरवैश्य, रोशनलाल उमरवैश्य, डॉ. श्यामजी उमरवैश्य, देवेंद्रनाथ गुप्ता, ओंकारनाथ गुप्ता, भरतलाल, हनुमान प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed