फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शौच गए चौथी कक्षा के छात्र के साथ किशोर ने किया कुकर्म

शौच गए चौथी कक्षा के छात्र के साथ किशोर ने किया कुकर्म

Thu, 14 Mar 2019 11:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
शौच गए चौथी कक्षा के छात्र के साथ किशोर ने किया कुकर्म

विज्ञापन
शौच गए चौथी कक्षा के छात्र के साथ किशोर ने किया कुकर्म
बाबागंज। खेत में शौच गए चौथी कक्षा के साथ किशोर ने कुकर्म किया। बेहोश हो जाने पर उसे छोड़कर भाग निकला। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहीं महिलाओं ने देखा तो उसे घर पहुंचाया। जानकारी होने पर छात्र के पिता ने इसकी सूचना विद्यालय में देते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ साल का बालक कक्षा चार का छात्र है। बुधवार को दोपहर में वह शौच के लिए खेत की तरफ गया था। इस दौरान विद्यालय के पास के ही रहने वाला हाईस्कूल का एक छात्र उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। उसने उसके साथ कुकर्म किया। इससे वह बेहोश हो गया। थोड़ी देर बाद वहां से गुजर रहीं कुछ महिलाओं ने उसे देखा तो घर पहुंचाया। पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

चोरों ने लाखों के गहने और नगदी उड़ाई
बाबागंज(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के बघवाइत ककरा निवासी त्रिभुवननाथ तिवारी पुत्र छोटे लाल के घर बुधवार की रात घर के पीछे की दीवार के सहारे घर में चोर घुस गए। चोर कमरों का ताला तोडक़र लाखों के जेवर और नगदी उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में हडक़ंप मच गया। आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


अखंड मानसपाठ के साथ आयोजित हुआ भंडारा
बाघराय(ब्यूरो)। बाघराय के कन्हैयानगर में अखंड मानसपाठ के बादं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बोलते हुए प्रकाश स्वास्थय केंद्र के निदेशक डा आरएस पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र मे लोगो का धर्म से जुड़ाव बढ़ता है। इस मौके पर अवधेशकांत पांडेय, लक्ष्मीकांत, कमलाकांत, विकास, विनय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके कह कर निकली पत्नी हुई गायब
बाघराय(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के बारौ गांव निवासी हरीलाल की पत्नी फूलकली बीते 3 मार्च को अपने घर से मायके गरीबपुर महेशगंज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर ही नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद हरीलाल ने परेशान होकर थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed