फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   छापेमारी करने गई बिजली विभाग की टीम से अभद्रता, मारपीट

छापेमारी करने गई बिजली विभाग की टीम से अभद्रता, मारपीट

Thu, 28 Feb 2019 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी करने गई बिजली विभाग की टीम से अभद्रता, मारपीट
छापेमारी करने गई बिजली विभाग की टीम से अभद्रता, मारपीट
विज्ञापन

कनेक्शन व मीटर चेकिंग के दौरान हुई बहस, टीम को भगाया
सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में चला डोर-टू डोर चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। छापेमारी करने गई विद्युत विभाग की टीम का लोगों को विरोध का सामना करना पड़ा। मीटर चेकिंग व कनेक्शन की पूछताछ करने पर टीम के लोगों से मारपीट की गई। अभद्रता करते हुए उन्हेें बैरंग लौटा दिया गया। घटना की सूचना अधिकारियों ने पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में डोर-टू-डोर चेकिंग अभियान चला।
शहर मेें आधे दर्जन फीडरों पर बिजली चोरों का कब्जा है। जांच में इसकी जानकारी होने पर विभाग की टीम तैयार कर छापेमारी कर रही है। शहर के सहोदरपुर मुहल्ले के फीडर पर 70 प्रतिशत लाइन लॉस हो रहा है। गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने सहोदरपुर फीडर से जुड़े मोहल्लों में डोर टू डोर छापेमारी शुरू की। रूपापुर जेई ओपी गुप्ता के नेतृत्व मेें टीम मुहल्ले में पहुंची तो हड़कंप मच गया। मुहल्ले के एक घर में मीटर रीडिंग व कनेक्शन रसीद की पूछताछ के दौरान कुछ लोग बहस करने लगे। कर्मचारियों से अभद्रता व मारपीट की गई। उन्हें मुहल्ले से लौटा दिया गया। इसकी सूचना जेई ओपी गुप्ता ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में डोर-टू-डोर अभियान चला। इससे मुहल्ले मेें अफरातफरी का माहौल रहा। इस बारे में जेई ओपी गुप्ता ने बताया कि टीम के कर्मचारियों से अभद्रता की गई, मारपीट नहीं की गई है।
विज्ञापन

25 मार्च तक मिलेगा सरचार्ज माफी का लाभ
प्रतापगढ़। बकाएदारों के लिए राहत भरी खबर है। विद्युत विभाग ने सरचार्ज माफी योजना की तिथि को 25 मार्च तक बढ़ा दिया है। जिले के करीब एक लाख से अधिक बकाएदार इसका लाभ उठा सकते हैं। अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि 25 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले बकाएदारों को सरचार्ज माफी का लाभ मिलेगा। 31 मार्च तक वह बकाए बिल का किस्त जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed