{"_id":"5b421a4c4f1c1bba248b529e","slug":"71531058764-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर हमले के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही पर हमले के आरोपी को भेजा जेल
Updated Sun, 08 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही को कमरे में बंद कर पीटने के आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। उस पर जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वह एक महीने पहले भी पत्नी पर हमले को लेकर जेल जा चुका है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के अलुवामई गांव निवासी मुन्ना पटेल पुत्र रामदुलारे शनिवार को पत्नी पर हमलावर हो गया था। पत्नी घर छोड़कर गांव में गई तो काफी देर बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद वह उसे फिर घर ले गया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस पर उसने डायल 100 को फोन करके बुला लिया। मौके पर पहुंचे सिपाही नईम ने उसे समझाने का प्रयास किया तो मुन्ना ने उसे ही कमरे में बंदकर पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह से सिपाही को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घेरकर हिरासत में ले लिया। घायल सिपाही का इलाज कराने के बाद उसकी तहरीर पर मुन्ना पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 27 मई को भी उसने अपनी पत्नी को पीटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका चालान किया था।