{"_id":"5a6c8fe34f1c1bb1208b591b","slug":"71517064163-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते रहे घरवाले, लाखों की हो गई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते रहे घरवाले, लाखों की हो गई चोरी
Updated Sat, 27 Jan 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता/देल्हूपुर। घरवाले सोते रहे और जेवरात समेत नगदी चोरों ने पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। तहरीर लेने के बाद भी मानधाता पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। जिससे पीड़ित परिवार परेशान है।
मानधाता थाना क्षेत्र के मल्हूपुर निवासी महमूद के घर में 25 जनवरी की रात मकान के पीछे खिड़की के सहारे चोर छत के रास्ते भीतर घुस गए। भीतर सो रहे लोगों को चोरों ने कमरों में बंद कर दिया। चोर दूसरे कमरे में रखी अटैची, बाक्स, आलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान व जेवरात समेट लिया। कुछ अटैची व बाक्स चोर उठा ले गए। यहां तक कि गैस सिलेंडर भी चोर ले गए। घर में सो रहे लोगों को भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार की सुबह महमूद के परिजन सोकर उठे तो खुद को बंद पाया।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा खोला। देखा तो कमरों का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। घर में चोरी देख लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चोर करीब करीब 4 लाख 50 हजार के जेवरात व 15 हजार नकद समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 100 की टीम छानबीन करने लगी। घर से 100 मीटर दूरी पर टूटे बक्से खेत में खाली मिले। तहरीर देने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही।