{"_id":"5c8a731fbdec2214074bee3f","slug":"61552577311-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण कार्य में अवरोध पर प्रधानाध्यापक ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षण कार्य में अवरोध पर प्रधानाध्यापक ने दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण कार्य में अवरोध पर प्रधानाध्यापक ने दी आत्मदाह की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो .
कुंडा। शिक्षण कार्य में अवरोध उत्पन्न करने पर शिक्षक ने आत्मदाह की धमकी दी है। उन्होंने अधिकारियों को तीन अप्रैल तक कार्रवाई करने के लिए कहा है। चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर वह चार अपै्रल को विद्यालय में ही आत्मदाह करेंगे।
विकास खंड कुंडा के किलहनापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दयाकांत मिश्र 1 जुलाई 2015 को प्रधानाध्यापक बने थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था सुधारने का प्रयास शुरू कर दिया। आरोप है कि शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों पर शिक्षा के लिए दबाव बनाने पर उन्होंने उन्हें ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
टापटेन बदमाशों को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने टापटेन में शामिल बदमाशों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। इस दौरान उनके कार्य और सक्रियता के बारे में पूछा गया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। चुनाव के मद्देनजर कुंडा कोतवाली क्षेत्र के टाप टेन बदमाशों की खोज की गई। इसमें दो लोग लापता मिले। दो लोगों की लोकेशन मुंबई में रही तो दो लोग जेल में हैं। बाकी बचे चार लोगों केा पुलिस कोतवाली ले आई और पूछताछ की गई। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
भाजपा नेता के निधन पर जताया शोक
कुंडा (ब्यूरो)। मानिकपुर निवासी भाजपा नेता राधेश्याम निषाद के निधन पर भाजपा नेताओं ने ज्वाला देवी मंदिर पर शोकसभा का आयेाजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गया प्रसाद पांडेय, राममूरत मिश्र, ओम प्रकाश, सतीश मौर्य, छोटेलाल प्रजापति, गया प्रसाद प्रजापति, राकेश मोदनवाल, मुकेश निषाद, अशोक जायसवाल, मिठाईलाल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो- 33.34
शादी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत
हादसे में घायल एक अन्य युवक ने भी दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। शादी में शमिल होकर घर लौट रहे युवक की बाइक दूसरी बाइक से भिड़ गई। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। उधर, एक अन्य घटना में घायल हुए युवक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के कमंदीचक रामपुर गड़ौली गांव निवासी बैजनाथ (28) पुत्र लालबहादुर फुटहा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। बुधवार देर रात वह घर लौट रहा था। लौटते समय मानिकपुर के भड़चक चौराहे के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हेा गया। आसपास के लोगों ने रात में दूसरी बाइक पर बैठै एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि उसने अपना नाम नहीं बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बैजनाथ की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देख बिलख पड़े। पुलिस ने सुबह उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, महेशगंज थाना क्षेत्र के कुंडा-जेठवारा मार्ग पर लाला का पुरवा नहर पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें फूलचंद निर्मल (35) निवासी डीह बलई थाना महेशगंज और प्रदीप कुमार मौर्य (40) निवासी तिवारीपुर थाना मानिकपुर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से बाघराय अस्पताल भेजवाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने फूलचंद निर्मल को रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हेा गई। इससे उसके परिजनों में चीखपुकार मच गई।