फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रधानपति से फोन पर मांगी 10 लाख की रंगदारी,

प्रधानपति से फोन पर मांगी 10 लाख की रंगदारी,

Wed, 28 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रधानपति से फोन पर मांगी 10 लाख की रंगदारी,
फोटो-
विज्ञापन

प्रधानपति से फोन पर मांगी 10 लाख की रंगदारी
फिर सद्दाम के नाम से आया फोन, रुपये न देने पर राजाभैया की रैली में जान से मारने की धमकी
2016 में महिला प्रधान को मार्निंगवाक के समय मारी गई थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
डेरवा। प्रधानपति को फोनकर सद्दाम नाम के व्यक्ति ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर लखनऊ में गोली मारने की बात कही गई। पहले तो इसे हल्के में लिया गया। बाद में दोबारा फोन आने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उन्हें 24 घंटे सुरक्षा के लिए घर पर पहरा बैठा दिया है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा निवासी सजनलाल गुप्ता पूर्व प्रधान हैं। इस बार उनकी पत्नी गुड्डी देवी सबलगढ़ ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। 26 नवंबर को सजनलाल के मोबाइल पर 2021 नंबर से फोन आया। फोन पटर अपना नाम सद्दाम बताने वाले शख्स ने प्रधानपति से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर दो दिन के अंदर प्रधान गुड्डी देवी को जान से मारने तथा सजनलाल को 30 नवंबर को होने वाली राजाभैया की रैली में लखनऊ में जान से मारने की धमकी दी। सजनलाल ने इसे किसी की शरारत समझते हुए ध्यान नहीं दिया।द 27 नवंबर को फिर 2444 नंबर से फिर उसी सद्दाम का फोन आया कि पैसे का इंतजाम करो। पैसा कहां लाना है इसे फोन पर बाद में बताया जाएगा। दोबारा फोन आने से घबराए सजनलाल ने मामले की तहरीर जेठवारा थाने में दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओ जेठवारा ने प्रधान की सुरक्षा में एक पुलिसकर्मी घर पर तैनात कर दिया है। इधर प्रधानपति सजनलाल ने इस घटना के बारे में पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया को भी जानकारी दी है।
विज्ञापन


जमीन के विवाद में मां-बेटी को पीटा
कुंडा(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग छुटिहा निवासी विद्यादेवी पत्नी नन्हें लाल बुधवार को सुबह खेत की तरफ जा रही थी। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। शोर शराबे पर उसकी बेटी खुशी बीच बचाव करने पहुंची तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। महिला ने गांव की दो महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैरव जन्मोत्सव 30 को
कुंडा (ब्यूरो)। क्षेत्र के हथिगवां मिश्रदयालपुर स्थित राजा बलि धाम में 30 नवम्बर को भैरव जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया है। 29 को रामचरित मानस पाठ शुरू हो गया। यह जानकारी आयोजक अशोक कुमार मिश्र ने दी है।

फोटो-
अष्टधातु की मूर्ति चोरी करने आए चोर जगहट होने पर भागे
डेरवा(ब्यूरो)। जेठवारा थाना क्षेत्र के भावनपुर पूरे शिरोमणि का पुरवा गांव निवासी गंगा प्रसाद शुक्ल के दरवाजे पर मां दुर्गा का मंदिर है। इसमें रखी अष्टधातु की दुर्गा मूर्ति को चोरों ने रात में तोडक़र निकालने का प्रयास किया। इस दौरान जगहट हो जाने पर वह लोग वहां से भाग निकले। रात में ही ग्रामीणों ने 100 डायल को इसकी सूचना दी। सुबह इसकी सूचना क्षेत्र में फैलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया।

चर्मरोग कैंप आज
कुंडा(ब्यूरो)। कस्बा स्थित सीएचसी के सामने 29 नवम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चर्मरोग, कुष्ट रोग, यौन रोग, सौंदर्य रोग की जांच के लिए कैंप लगाया जाएगा। इसमें दवाओं का भी वितरण नि:शुल्क किया जाएगा। यह जानकारी डा.एमकेएन सिद्दीकी ने दी है।


सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर बरई गांव निवासी सुखराम पाल (50) पुत्र हीरालाल बाइक से जेठवारा गया था। मंगलवार की शाम बाइक से लौटते समय खड़ी डीसीएम में बाइक टकरा गई थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हेा गया था। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे उसके परिजनों में चीख पुकार मच गर्ई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed