फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   किराना व बर्तन की दुकान से लाखों की चोरी

किराना व बर्तन की दुकान से लाखों की चोरी

Sat, 27 Jan 2018 08:12 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
किराना व बर्तन की दुकान से लाखों की चोरी
लालगंज। रामपुर बावली चौराहे पर स्थित किराना व बर्तन की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांचकर लौट गई।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के रामपुर बावली गांव निवासी राहुल अग्रहरि पुत्र राजेंद्र प्रसाद अग्रहरि ने स्थानीय चौराहे पर किराना की दुकान खोल रखी है। 25 जनवरी की रात चोरों ने पीछे से दुकान में सेंध काटकर 25 हजार नकदी व करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान उड़ा दिए। बगल में ही रामपुर बावली के वंशीलाल पुत्र सुंदरलाल की बर्तन की दुकान है। उचक्कों ने वंशीलाल की दुकान में भी पीछे से सेंध काट दी और 15 हजार नगदी, बर्तन उठा ले गए। दुकानों के बगल में दो बैंक भी हैं। सुबह सूचना पर पुलिस के साथ बैंककर्मी भी भागकर मौके पर पहुंचे। बैंक सुरक्षित देख उनकी जान में जान आई। पुलिस किराना व बर्तन की दुकान पर गई और छानबीन की। कोई सुराग नहीं मिलने पर लौट गई। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रामपुर बावली चौराहे पर राष्ट्रीयकृत सिंडीकेट बैंक व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक स्थित हैं। इसके साथ ही चौराहे के जेठवारा, कुंडा, कालाकांकर व लालगंज से जुड़े के कारण रातभर राहगीरों का आवागमन लगा रहता है। बैंकों व राहगीरों की सुरक्षा के लिए चौराहे पर पुलिस पिकेट रातभर लगाई जाती है। ऐसे में बैंकों के बगल की दुकानों पर चोरी हो जाती है और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भनक भी नहीं लगती। हल्के के दरोगा व सिपाही भी कम लापरवाह नहीं हैं। यहां तैनात एक सिपाही पर लोग धनउगाही करने का भी आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में पुलिस की निष्क्रियता व ड्यूटी से गायब रहने से चोरी की वारदात होती है। अभी सप्ताह भर पहले भी चौराहे के समीप से दो घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed