फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दबंगों ने एडीजे के अहलमद के घर फिर बोला धावा

दबंगों ने एडीजे के अहलमद के घर फिर बोला धावा

Sun, 17 Sep 2017 06:55 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने एडीजे के अहलमद के घर फिर बोला धावा
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली से चंद कदम दूर दबंगों ने शनिवार की रात बारह बजे फिर एडीजे तृतीय के अहलमद के घर पर धावा बोला। कई राउंड फायरिंग करते हुए गाली गलौच करते रहे। इससे मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर भारी फोर्स पहुंची लेकिन तब तक दबंग हमलावर भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश करती रह गई। सुरक्षा के लिए अहलमद के घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन


बतादें कि शनिवार की रात करीब नौ बजे इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर बाबागंज निवासी न्यायालयकर्मी प्रभात त्रिपाठी का बाइक से खड़े दबंग युवक से विवाद हो गया था। कुछ ही देर में वह अपने साथियों के साथ लौटा और उन पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से वह बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुुंची लेकिन तब तक दबंग भागने में कामयाब हो चुके थे। प्रभात ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। रात करीब बारह बजे दो बाइक पर सवार चार लोग प्रभात के घर के बाहर पहुंचे। वे गाली गलौच करते हुए फायरिंग करने लगे। करीब सात राउंड फायरिंग से मोहल्ले में दहशत व्याप्त हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले दबंग भाग चुके थे। इसके बाद मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। शहर कोतवाल के साथ डायल 100 की टीम पहुंच गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस दबंगों की तलाश में निकली लेकिन वे कहीं नहीं मिले। न्यायालयकर्मी के परिजन खौफजदा हो गए थे। इसके कारण सशस्त्र पुलिसकर्मी घर के बाहर मुस्तैद कर दिए गए। चर्चाओं पर यकीन करें तो दबंग नशे के सौदागर है। जो बाबागंज में ही स्मैक का कारोबार करता है। पुलिस उसकी करतूत से भलीभांति परिचित है। शहर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। फायरिंग करने वाले दबंगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed