{"_id":"594e79224f1c1bf6628b46b2","slug":"61498315042-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में किशोर ने रेत दिया मासूम का गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में किशोर ने रेत दिया मासूम का गला
Updated Sat, 24 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा इलाके के लखनीपुर गांव में शनिवार को बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर किशोर ने चाकू से मासूम का गला रेत दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। झाड़ियों में शव फेंककर भागते समय ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम की निर्मम हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृत बालक के पिता ने आरोपी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
लखनीपुर गांव निवासी राजीव गौड़ का बेटा अंकुश (5) शनिवार दोपहर गांव के कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान बच्चों में विवाद हो गया। सभी घर चले गए। अंकुश भी घर लौट रहा था। तभी दूसरे बच्चों के पक्ष के एक किशोर ने अंकुश को दबोच लिया और उसे झाड़ियों में खींच ले गया। इसके बाद चाकू से उसका गल रेत दिया। थोड़ी देर तड़पने के बाद मासूम की मौत हो गई। उसका शव वहीं फेंककर आरोपी भागने लगा। उसे झाड़ियों से निकलते देख ग्रामीणों को शक हुआ। पास जाकर देखा तो उसके कपड़ों पर खून के छींटे पड़े थे।
इस पर लोग भागकर झाड़ियों में पहुंचे। वहां अंकुश की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। मासूम का शव देखकर लोगों के होश उड़ गए। खबर फैलने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना के पीछे बच्चों के विवाद की मामूली बात सामने आई है, लेकिन इतनी छोटी सी बात के लिए मासूम के खून से हाथ रंग लेने पर हर कोई चकित था। मौके पर पहुंचे देवसरा थानाध्यक्ष ने लोगों से पूूछताछ करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अंकुश के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।