{"_id":"594014d14f1c1b2f098b45d8","slug":"61497371857-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, छह घायल
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियावां/लालगंज/राजगढ़। मायके से पिता के साथ ससुराल जा रही विवाहिता की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसकी बहन और पांच वर्षीय बेटा भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक इलाज कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं लालगंज इलाके में बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर मंगलवार की भोर में एक लोडर में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे वह पलट गई और चालक की मौत हो गई। लोडर पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के झोंकवारा पासिन का पुरवा निवासी बालकेश सरोज की बड़ी बेटी कल्पना (26) की शादी मानिकपुर के शहाबाद में अजय सरोज के साथ हुई थी। वह इन दिनों गर्भवती थी। वह मायके आई हुई थी। कल्पना की ससुराल में उसकी ननद की 15 दिन बाद शादी होनी है। इसके चलते ससुराल वालों के कहने पर उसके पिता मंगलवार को बाइक से उसे ससुराल पहुंचाने जा रहे थे। साथ में कल्पना का बेटा आयुष (05) और बहन रूपा (20) भी थी। नवाबगंज बाजार में चौराहे पर एक ट्रक के जाते समय बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गई। इससे कल्पना, रूपा व आयुष घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एक गाड़ी से सभी को सीएचसी कुंडा भेजा। सीएचसी में चिकित्सकों ने कल्पना को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कल्पना की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बालकेश सरोज ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है।
वहीं इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नटोही गांव की राजपती (60) पत्नी श्रीनाथ अपने दामाद विनोद के साथ बाइक से प्रतापगढ़ आ रही थी। मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे विनोद की बाइक जैसे ही धधुआ गाजन नहर के पास पहुंची की अचानक सामने गाय आ गई। गाय के आते ही विनोद की बाइक अनियंत्रित हो गई। पीछे बैठी राजपती सड़क पर गिर गईं। इससे वह घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी लालगंज लाया गया, जहां गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने राजपती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं जनपद इलाहाबाद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर नौगीरा निवासी घनश्याम (30) पुत्र लाल बहादुर लोडर चालक था। मंगलवार को भोर में वह लोडर से टमाटर लेकर महुली मंडी बेचने के लिए प्रतापगढ़ जा रहा था। इसी बीच वह पांच बजे लोडर लेकर बबुरहा मोड़ के करीब पहुंचा। जहां उसके एक रिश्तेदार मिल गए। उसे कुछ सामान देने के बाद घनश्याम ने वाहन आगे बढ़ा दिया। तभी पीछे से डीसीएम आ गई। उसने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडर गड्ढे में पलट गई। जिसके नीचे चालक समेत अन्य लोग दब गए। आसपास के लोगों ने लोडर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायल चालक घनश्याम, अजय (15), पुष्पराज (25) और अरविंद (24) को लोगों ने जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। बताया जाता हे कि लोडर को टक्कर मारने के बाद भाग रहे डीसीएम चालक ने कुसमी रेलवे क्रासिंग का बैरियर तोड़ दिया। हालांकि वाहन लेकर भागने में चालक कामयाब नहीं हो सका। नतीजा चालक वाहन छोड़कर भागा। बाद में पहुंची आरपीएफ डीसीएम को लेकर थाने चली गई।
सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, छह घायल
नवाबगंज बाजार में चौराहे पर ट्रक की चपेट में आई बाइक
धधुआ गाजन नहर के पास गाय को बचाने में बाइक हुई बेकाबू
बबुरहा मोड़ के करीब लोडर में डीसीएम ने मारी टक्कर
प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को छुट्टी दे दी गई
अमर उजाला ब्यूरो