फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   55 lakhs of fake photos uploaded to the toilet, notices to ADO panchayat

शौचालय की फर्जी फोटो अपलोड कर 55 लाख का घपला , एडीओ पंचायत को नोटिस

Wed, 23 Jan 2019 12:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
55 lakhs of fake photos uploaded to the toilet, notices to ADO panchayat
डेमो - फोटो : डेमो
जिले के शिवगढ़, बिहार और आसपुर देवसरा विकास खंडों में 4512 शौचालयों की फर्जी फोटो अपलोड कर लगभग 55 लाख रुपये का खेल हुआ है। जियो टैगिंग में खुलासा होने पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ से पूरे मामले की जांच करने और एडीओ पंचायत को नोटिस दी है।  
विज्ञापन


जिले को ओडीएफ करने के नाम पर स्वच्छ भारत मिशन के बजट का किस तरह बंदरबांट किया गया, इसकी असलियत अब सामने आने लगी है। सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने फर्जी फोटो की जियो टैगिंग कराने वाले शिवगढ़, आसपुर देवसरा और बिहार ब्लाकों के एडीओ पंचायतों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


इन ब्लाकों में शौचालयों का निर्माण कराने के बजाए 4512 पुराने शौचालयों की ही फोटो अपलोड कर दी गई। इसके बाद शौचालयों का निर्माण कराने के लिए ब्लाकों में भेजे गए लगभग 55 लाख रुपये निकल गए हैं। डीएम ने सोमवार को जब एक-एक एडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारियों को खड़ा कराकर पूछना शुरू किया तो उनसे जवाब देते नहीं बना । डीएम ने मामले की जांच के लिए डीपीआरओ को मामले की जांच करने का निर्देश देते हुए एडीओ पंचायत को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को दबाने में लगे डीपीआरओ मंगलवार को एडीओ पंचायतों और ग्राम पंचायत अधिकारियों से पूछताछ करते रहे। प्रभारी सीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि शौचालयों की फर्जी फोटो अपलोड करने की जांच हो रही है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed