{"_id":"5cb48906bdec2276d05c1c60","slug":"51555335430-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल, शव को किया सुपुर्दे खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल, शव को किया सुपुर्दे खाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल, शव को किया सुपुर्दे खाक
विवाद सुलझाने का दिया भरोसा, मानें परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। भाजपा नेता के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अफसरों के आश्वासन पर परिजन मान गए और शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। हालांकि गांव में अभी भी तनाव बरकरार है।
आसपुर देवसरा के गौरामाफी निवासी भाजपा नेता जिलानी खान के पिता गुलजार को जमीन विवाद के चलते पड़ोसियों ने लाठी डंडे से मारापीटा था। बाद में उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में जिलानी के भाई कासिम की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी सुबेदार यादव पुत्र रामसुमेर यादव निवासी गौरामाफी थाना आसपुर देवसरा समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। देवसरा पुलिस ने आरोपी सुबेदार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरी ओर कोहड़ौर पुलिस ने बवाल समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपी पवन कुमार उर्फ गोलारे पुत्र मनमोहन मिश्रा, गणेश मिश्रा पुत्र स्वामीनाथ मिश्रा निवासी उस्का, जनार्दन प्रसाद मिश्र पुत्र कामता प्रसाद मिश्र और सुनील कुमार मिश्रा पुत्र जनार्दन प्रसाद मिश्र निवासी मदुरा रानीगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बेटी की हत्या की जताई आशंका
अंतू पुलिस ने डांटकर थाने से भगाया, पीड़िता ने लगाई एसपी से गुहार
जगेशरगंज। बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए मां ने पुलिस गुहार लगाई। कार्रवाई के बजाए पुलिस ने मृतका की मां को डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के मंगापुर निवासी दूधनाथ की बेटी ललिता नौ अप्रैल को घर से गायब हो गई थी। उसका शव 11 अप्रैल को भवानीपुर में रेलवे लाइन पर मिला था। सूचना पर पहुंची मां संवारी देवी हत्या की आशंका जताने लगी। उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी। संवारी देवी ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या करलाश रेलवे लाइन पर फेंक दी गई। शिकायत के बाद भी अंतू पुलिस ने कार्रवाई के बजाए उसे फटकार लगाकर भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता बेहाल: बसपा
प्रतापगढ़। पट्टी विधानसभा के सदहा की बाग में आयोजित बसपा-सपा व लोकदल के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्य अतिथि अमरेंद्र बहादुर भारतीय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के झूठ व गलत नीतियों से जनता बेहाल है। महंगाई चरम पर है। पूर्व सपा सांसद सीएन सिंह ने कहा कि गठबंधन देश का प्रधानमंत्री तय करेगा। पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था बदहाल है। इस मौके पर गठबंधन प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में लचर प्रशासन के कारण अपराध का बोलबाला है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, सभापति यादव, शक्ति सिंह, रामआसरे आर्या, इरशाद सिद्दीकी, कामता पटेल, विजय यादव, डा. राम समाज गौतम, दीपचंद्र गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।