फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पॉक्सोएक्ट में एफआर लगाने की फिराक में पुलिस

पॉक्सोएक्ट में एफआर लगाने की फिराक में पुलिस

Sat, 30 Dec 2017 07:53 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
पॉक्सोएक्ट में एफआर लगाने की फिराक में पुलिस
गड़वारा। जम्मू कश्मीर में तैनात सेना के जवानों पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा लिखने वाली पुलिस अब बचाव की मुद्रा में आ गई है। मुकदमा दर्ज करने के 18 दिन बाद भी पुलिस ने पीड़ित छात्रा का बयान नहीं दर्ज कराया है। जबकि पुलिस पीड़ित पक्ष को डरा-धमका कर सुलह कराने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन


अंतू टाउन एरिया के एक इंटर कॉलेज में पढने वाली कक्षा नौ की छात्रा से छेडख़ानी के मामले में अधिकारियों की फटकार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया। सूत्राें की मानें तो अंतू पुलिस अब मामले में एफआर लगाने की फिराक में है। दरअसल में अंतू पुलिस को मुकदमा लिखने के बाद यह जानकारी हुई कि आरोपी सेना के जवान हैं और वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। नेताओं का दबाव बढने पर पुलिस आरोपियों के बचाव में उतर आई है। सात दिसंबर को हुई घटना के बाद अंतू पुलिस ने 12 दिसंबर को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अफसरों के दबाव में मुकदमा तो दर्ज कर लिया,मगर 18 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने बयान नहीं दर्ज कराया है। इधर पुलिस अब पीड़ित परिवार को ही धमकाकर मामले में सुलह कराने का दबाव बना रही है। हालांकि पुलिस से पूछने पर इस आरोप से इंकार किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed