फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   वनकर्मियों-पुलिस की लापरवाही से मारा गया तेंदुआ

वनकर्मियों-पुलिस की लापरवाही से मारा गया तेंदुआ

Sat, 23 Dec 2017 08:05 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
वनकर्मियों-पुलिस की लापरवाही से मारा गया तेंदुआ
कुंडा/बिहार। बाघराय थाना क्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव में तेंदुआ वनकर्मियों और पुलिसवालों की लापरवाही से मारा गया। भीड़ ने तेंदुए को पहले खूब दौड़ाया, ईंट-पत्थरों से मारा, कुत्तों से नोंचवाया, लाठियों से पीटा और फिर कुएं में फंसने पर जिंदा फूंक दिया। पूरे समय पुलिस और वन विभाग तमाशबीन की भूमिका में रहा। भीड़ के उग्र रवैये के बावजूद न तो अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई और न ही वन विभाग ने इस मामले में कोई पहल करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बाघराय के बूढ़ेपुर में तेंदुआ निकलने की सूचना पर पुलिस और वन विभाग के लोग समय से पहुंच गए थे। बावजूद इसके भारी भीड़ देख वह आगे नहीं बढ़ पाए। पुलिस ने कुछ प्रयास भी किया तो भीड़ ने ध्यान नहीं दिया। एक-दो बार भीड़ को हटाने का प्रयास हुआ भी तो लोग दूसरी तरफ से घूमकर पहुंच जाते थे। इस दौरान ग्रामीणों ने तेंदुए को खूब खदेड़ा। कुछ कुत्ते भी तेंदुए के पीछे लगे थे। तेंदुए ने कुत्तों पर हमला बोलने का प्रयास किया तो ग्रामीण उस पर हमला बोल देते। उसके झाड़ियों में छिपने पर ईंट-पत्थर फेंके जाते रहे।
विज्ञापन


खदेड़े जाने के दौरान वह काफी थक गया था। थकान के कारण ही वह गांव के बगल बोरिंग के लिए खोदे गए कुएं में उतरकर वह छिप गया। इसी दौरान मौका पाकर लोगों ने उसमें पुआल डाला और आग लगा दी। इसके बाद उसमें लकड़ियां भी डाली गईं। ग्रामीणों के हटने पर वन विभाग ने पानी डालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अगर समय रहते वनकर्मियों और पुलिस ने जरूरी कदम उठाए और अफसरों को जानकारी दी होती तो तेंदुए को बचाया जा सकता था। बेकाबू हुई भीड़ ने जब तेंदुए को जलाने का प्रयास शुरू किया तभी वन विभाग के लोगों ने अपने ही संबंधित बीट प्रभारी को डराना शुरू कर दिया। उसे कहा जा रहा था कि अब उसे सस्पेंड होने से कोई नहीं रोक सकता। इस पर वह अपने साथियों से ही लड़ने लगा। उधर रेेंजर ने फोर्स बढ़ाने की बात भी कही, लेकिन दोनों विभाग एक दूसरे पर तोहमत लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed