{"_id":"5a3920ea4f1c1bc5668b5f15","slug":"51513693418-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिले लुटेरे, पूरा थाना लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं मिले लुटेरे, पूरा थाना लाइन हाजिर
Updated Tue, 19 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। हाईवे पर दिनदहाड़े पेट्रोलपंप मैनेजर को लूटने वाले बदमाशों को पकडने में नाकाम रानीगंज पुलिस पर कप्तान की गाज गिरी। थानेदार, पांच दरोगा और 22 सिपाहियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया गया। लुटेरों को दबोचने के लिए एसपी ने तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की टीम रानीगंज भेजी है। ताकि लगातार हो रहीं लूट व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। हत्या, जानलेवा हमले के साथ ही छिनैती व चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को पेट्रोलपंप के मैनेजर रशीद पठान व उसके साथ मौजूद कर्मचारी को फायर कर बदमाशों ने हाईवे पर रोक लिया। उनके पास से 5.58 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एसपी काफी नाराज दिखे थे। चेतावनी के बाद भी बदमाशों को पकडने में नाकाम रहने पर उन्होंने एसओ मनीष कुमार पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर उदयपुर के एसओ जय कुमार को रानीगंज थानाध्यक्ष बनाकर भेजा। इसके साथ ही थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र, राजेश त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, श्याम प्रकाश पांडेय, हरिनंदन ओझा व 22 पुलिसकर्मियों को भी लाइन में आमद करने का फरमान सुना दिया। लुटेरों को पकडने के लिए पुलिस अधीक्षक ने मनगढ़ चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, बाघराय से उपनिरीक्षक अखिलेश राय, चुनाव सेल से कृष्णावतार सिंह, पीआरओ संजय सिंह, कन्हैयाबख्श सिंह, भानुप्रताप सिंह व अंगीरा प्रसाद दुबे को पुलिसलाइन से रानीगंज थाने भेजा गया। इसके अलावा पुलिस लाइन व दूसरे थानों के तेजतर्रार पुलिसकर्मियों को थाने पर तैनात किया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा रहा।
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ताबड़तोड़ कई फैसले किए। अभी तक सार्विलांस का प्रभार देख रहे उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह को स्वाट/इंटेलीजेंस का प्रभारी बनाया है। क्राइम ब्रांच से दरोगा दीनदयाल सिंह को स्वॉट टीम में भेजा है। प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से इंटेलीजेंस विंग, निरीक्षक हरिपाल सिंह को क्राइम ब्रांच से डिटेक्सन इनवेस्टीगेशन विंग, निरीक्षक देवेंद्र कुमार को प्रभारी डीसीआरबी से क्राइम ब्रांच, निरीक्षक मृत्यंजय मिश्र को पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरबी, निरीक्षक बालेंदु गौतम को पुलिस लाइन से प्रभारी बाल किशोर इकाई व नारकोटिक सेल, दिवानगंज चौकी प्रभारी अरुण कुमार को उदयपुर, संजय कुमार शर्मा को क्राइम ब्रांच, अभय कुमार सिंह को स्वाट टीम से रिट सेल तैनात किया गया। इसके अलावा मुख्य आरक्षी सुरेशचंद्र को पुलिस लाइन से स्वाट टीम, तहसीलदार तिवारी को एंटी रोमियो से स्वाट टीम, आरक्षी महेश कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप , अंजनी कुमार मिश्रा व श्रीराम मिश्र को स्वाट टीम में तैनात किया गया है। इसके अलावा सर्विलांस सेल से आरक्षी शरद कुमार मिश्रा व रवींद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन में आमद कराने का आदेश सुनाया गया है।