फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बाइक सहित नहर में गिरा अधेड़, चली गई जान

बाइक सहित नहर में गिरा अधेड़, चली गई जान

Sat, 23 Mar 2019 08:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
बाइक सहित नहर में गिरा अधेड़, चली गई जान
फोटो- 23
विज्ञापन

बाइक सहित नहर में गिरा राजगीर, चली गई जान
सुबह ग्रामीणों ने देखा तो मचा शोर, सूचना पर पहुंचे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
परियावां। रिश्तेदारी से लौट रहा राजगीर बाइक समेत नहर में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने नहर में उसका शव देखा तो चौंक पड़े। खबर मिलने पर परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के नटोही गांव निवासी मोहनलाल (55) पुत्र श्यामलाल राजगीर था। वह शुक्रवार को बाइक से अपनी रिश्तेदारी निनुहाय गांव में गया था। देर रात वह घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होने के कारण वह नहर में जा गिरा। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव देख बिलख पड़े। शव को नहर से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी उसके बेटे वीरेंद्र कुमार ने नवाबगंज थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


महीने भर पूर्व विवाहिता का नहीं लगा सुराग
परियावां (ब्यूरो)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पूरे ठकुरी लवाना निवासी अमरनाथ ने लवाना चौकी में तहरीर देकर अपनी पत्नी प्रीति देवी के गायब होने की सूचना दी थी। बताया था कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार थी। महीना भर बीतने के बाद पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी नहीं दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियंत्रित बाइक पलटी, तीन घायल
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक पलट गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पिंगरी निवासी संदीप सरोज (30), सुमित (21), राकेश (20) को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

दबंगों ने दो को पीटकर किया लहूलुहान
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी सुशील पटेल और रामकेश पटेल से होली की शाम रंग लगाने को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। दबंगों ने सुशील के छोटे भाई भाईलाल को मारपीट कर घायल कर दिया था। इसकी शिकायत भाईलाल और सुशील ने महेशगंज थाने में की थी। थाने से लौटते समय गांव के दबंगों ने उन्हें पुन: रोक लिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनेां को अस्पताल में भर्ती कराया। रात में पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।


फोटो- 26
अबीर-गुलाल लगा दी होली की बधाई
परियावां/कुंडा(ब्यूरो)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावां, पाइकगंज बाजार, नवाबगंज, आलापुर, अंसारगंज, अस्थान, लवाना भवानीगंज, कन्हेरुवा चौराहा, कुसुवापुर रेवली, रामनगर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ ग्रामीणों ने होली का त्यौहार मनाया। शुक्रवार को तूलसी का पुरवा में अनिल मौर्या व परियावां बजरंग मार्केट हाथी नगर में नवल किशोर अग्रहरि के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की मुबारक बाद दी। कार्यक्रम में जुगुल किशोर अग्रहरि, विजय किशोर अग्रहरि, पप्पू अग्रहरि, पिंटू शुक्ला, राधेश्याम विश्वकर्मा, पवन कुमार, आयुष कुमार, अमन कुमार, विनय कुमार, शिवम, शुभम, रामपाल मौर्य, जानकी प्रसाद मौर्य, गौतम कुशवाहा, धनीलाल, अमृतलाल, मेवालाल, सदाशिव, कोमलचंद मौर्य, विंदेश्वरी प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे। उधर, मानिकपुर नगर में सिद्धपीठ ज्वाला देवी धाम पर भाजपा नेता गया प्रसाद पांडेय के संयोजन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विश्वनाथ यादव नादान की टीम ने होली गीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी गई। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी गंगा प्रसाद शुक्ला, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राकेश मोदनवाल, दिनेश सोनकर, विजय मिश्रा, पंकज जायसवाल, उमेश साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed