फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आर्य समाज की संपति प्रशासन करेगा कुर्क

आर्य समाज की संपति प्रशासन करेगा कुर्क

Thu, 22 Nov 2018 08:23 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
आर्य समाज की संपति प्रशासन करेगा कुर्क
आर्य समाज की संपत्ति प्रशासन करेगा कुर्क
विज्ञापन

एसडीएम ने संपत्ति कुर्क कर सुपुर्दगी में देने का सुनाया फरमान
शासन की कड़ाई का दिखा असर, कन्या विद्यालय भवन में कब्जे के लिए हो रही थी तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के पश्चिमी सहोदरपुर स्थित आर्य समाज की संपत्ति प्रशासन कुर्क करेगा। एसडीएम सदर ने तहसीलदार सदर व नगर कोतवाल की रिपोर्ट के बाद 146 के तहत संपत्ति को कुर्क कर किसी की सुपुर्दगी में देने का आदेश पारित किया है। आर्य समाज की संपत्ति पर कब्जे को लेकर तोड़फोड़ भी की जा रही थी। शासन की सख्ती के बाद जिला प्रशासन की कुंभकर्णी नींद खुली थी।
आर्य समाज के शीतला प्रसाद आर्य कन्या विद्यालय के भवन पर कब्जे को लेकर नगर कोतवाल ने सदर के उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर संपत्ति को कुर्क करने का अनुरोध किया था। एसडीएम ने सदर तहसीलदार से आख्या मांगी। उस संपत्ति को लेकर पनप रहे तनाव को देखते हुए सदर के उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने आदेश सुनाया कि विवादित आराजी को लेकर शांतिभंग की आशंका हमेशा बनी रहती है। ऐसे में आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए धारा 146 (1) में निहित प्रावधानों के तहत कुर्क किया जाता है। अपने आदेश में एसडीएम ने नगर कोतवाल को निर्देशित किया है कि किसी निष्पक्ष सुपुर्दगार की अभिरक्षा में यह संपत्ति सुपुर्दगी में दी जाए। विवादित भूमि का आय-व्यय का लेखा-जोखा अपने पास रखें। जरूरत पड़ने पर उपलब्ध कराएं। नगर कोतवाल 15 दिन के भीतर संपत्ति कुर्क कर अवगत कराएं।
विज्ञापन


इनसेट-----
सदर विधायक की शिकायत को शासन ने लिया था गंभीरता से
सदर विधायक संगमलाल गुप्ता के शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए 14 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर आर्य समाज की संपत्ति पर होने वाले अवैध कब्जे को रोकने के साथ ही कार्रवाई का निर्देश दिया था। शासन के प्रकरण को गंभीरता से लेने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
लीपापोती करने वाले कर्मचारियों पर भी गिरेगी गाज
सदर तहसील में आर्य समाज की संपत्ति को लेकर फर्जी रिपोर्ट देने वाले राजस्वकर्मियों पर भी कार्रवाई का डंडा चल सकता है। राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी भीतरखाने चलने भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed