फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   4 month old baby dies after injection

झोलाछाप के इंजेक्शन से बच्चे की मौत

Sat, 17 Sep 2016 12:09 AM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
4 month old baby dies after injection
online doctor
जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित एक झोलाछाप की क्लीनिक पर शुक्रवार को इंजेेक्शन लगाने के बाद चार माह के बच्चे की मौत हो गग। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि इंजेक्शन झोलाछाप के सहयोगी ने लगाया था। घटना की शिकायत पुलिस से भी की गई है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के तकिया गांव निवासी सलमान के चार माह के बेटे अल्ताफ को सप्ताह भर से बुखार आ रहा था। सलमान की पत्नी ने बेटे को जिला महिला अस्पताल के सामने बैठने वाले एक झोलाछाप को दिखाया। इलाज के बाद अल्ताफ ठीक हो गया। झोलाछाप के कहने पर रोज उसे बुलाकर इंजेक्शन लगाया जा रहा था। सलमान का आरोप है कि बेटा ठीक हो गया था, लेकिन झोलाछाप के कहने के अनुसार वह बेटे को दिखाने के लिए रोज झोलाछाप के पास जाता था। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान झोलाछाप के सहयोगी ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया। इसके 10 मिनट बाद अल्ताफ की हालत बिगड़ने लगी। ये देख झोलाछाप ने बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कहा। सलमान बेटे को लेकर जिला अस्पताल जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सलमान की पत्नी ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज श्याम सुंदर श्रीवास्तव से इसकी शिकायत की। थोड़ी देर बाद झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंचकर परिजनों ने हंगामा भी किया। सीएमओ यूके पांडेय ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। अगर झोलाछाप मरीजों का इलाज कर रहा है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भेजा जाएगा। चौकी इंजार्च श्यामसुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि परिवारवाले आरोप लगा रहे थे लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed