फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   संदिग्ध दशा में मासूम बेटी के साथ महिला गायब

संदिग्ध दशा में मासूम बेटी के साथ महिला गायब

Thu, 04 Apr 2019 11:23 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में मासूम बेटी के साथ महिला गायब
बेटी के साथ महिला गायब
विज्ञापन

संडवा चंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के देवरायपुर निवासी सोनू पुत्र बृजलाल दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। परिजनों के साथ उसकी पत्नी किरन व दो वर्षीय मासूम बेटी श्रद्धा घर पर रहती थीं। 2 अप्रैल की रात मां-बेटी गायब हो गईं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
बस परिचालक को पीटा
संड़वा चंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में सवारी बैठाने को लेकर गुरुवार शाम करीब 6 बजे बस परिचालक और टेंपो चालक के बीच मारपीट होने लगी। टेंपो चालको ने बस परिचालक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
संडवाचंद्रिका। व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोपी को अंतू पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अंतू थाना के जैतीपुर कठार निवासी केदारनाथ प्रजापति ने गांव में ही किराने की दुकान खोल रखी है। फोन पर बदमाशों ने केदारनाथ से पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर 23 फरवरी को बदमाशों ने उसकी दुकान पर हवाई फायर कर दहशत फैलाई थी। इस मामले में व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह जताया था। सूत्रों की मानी जाए तो पुलिस आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर रही है। हालांकि अंतू पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed