फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रधान के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

प्रधान के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 19 Apr 2019 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रधान के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
प्रधान के दो हत्यारोपी गए जेल
विज्ञापन

0 कत्ल में प्रयुक्त तमंचा बरामद, शूटरों की तलाश में दबिश
0 नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार, गांव में तनाव बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश दुबे के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ। शूटरों के साथ ही नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश लगातार जारी है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस मुस्तैद है।
अंतू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गुलरहा के प्रधान दिनेश दुबे की 16 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी भाग निकले थे। पुलिस को शंका है कि भाड़े के शूटरों से कत्ल कराया गया है। नामजद आरोपी अखिल प्रताप सिंह उर्फ दरोगा सिंह और संदीप तिवारी उर्फ मोनू को अंतू पुलिस ने गंगापुत्री घाट से गुरुवार की रात दबोच लिया। दोनों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस शूटरों की तलाश गांव के आसपास कर रही है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि भाड़े के कातिलों से कत्ल कराया गया है। अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि दरोगा सिंह व संदीप को जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन


युवक के कंधे के नीचे फंसी है बुलेट
प्रतापगढ़। गायघाट पुल के पास गुरुवार की रात गोली लगने से घायल युवक के कंधे के नीचे बुलेट फंसी हुई है। पुलिस को अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भरत तलियापुर निवासी मोहम्मद तफसीर को गुरुवार की रात शहर से घर जाते समय पीछे से गोली मारी गई थी। गोली उसके कंधे में लगी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे प्रयागराज ले जाया गया। उसके कंधे के नीचे बुलेट फंसी हुई है। नगर कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। कुछ माह पहले गांव में क्रिकेट खेलते समय पेड़ पर टंगी हांडी फूटने को लेकर विवाद हुआ था। जिसे लेकर गांव में तनातनी थी। घायल की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed