{"_id":"5c6d998cbdec22736f4a8a73","slug":"21550686604-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित एडीजी जसवीर को सेवा से बर्खास्त करे सरकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निलंबित एडीजी जसवीर को सेवा से बर्खास्त करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित एडीजी जसवीर को सेवा से बर्खास्त करे सरकार
राजाभैया के पीआरओ ने की मांग, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पूर्व मंत्री व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के पीआरओ ज्ञानेंद्र सिंह ने निलंबित एडीजी जसवीर सिंह को बर्खास्त करने की मांग प्रदेश सरकार से की है। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी पर भ्रष्टाचार व लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लग चुका हो, उसे पुलिस सेवा में बने रहने का कोई अधिकार नही है।
राजाभैया के पीआरओ ज्ञानेंद्र सिंह का आरोप है कि एडीजी जसवीर सिंह भ्रष्ट अफसर हैं। जिनके ऊपर पशु की खालों की तस्करी व अवैध शस्त्रों के व्यापार का आरोप लग चुका है। वर्ष 1997 में जिले में तैनाती के दौरान जबलपुर के अपने एक परिचित को बड़ा ठेका दिलाने के लिए विरोधी ठेकेदार रब्बू यादव व उनके सहयोगियों को जबलपुर से उठवा लिया। यहां मानधाता में अवैध शस्त्रों व प्रतिबंधित जानवरों के खाल के साथ गिरफ्तारी दिखाई थी। आरोप लगाया कि तत्कालीन एसपी जसवीर सिंह ने काफी रुपये लिए थे। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि ऐसे बेइमान पुलिस अधिकारी जो रिश्वत के लिए भोली भाली जनता व व्यापारियों को पद पर दुरुपयोग कर फर्जी मुकदमों में फंसाने वाले अफसर को तत्काल सेवा से बर्खास्त कर देना चाहिए।
डा. रामसमाज बने बसपा जिलाध्यक्ष
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले संगठन की समीक्षा के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिलाध्यक्ष सुशील गौतम को पद से हटा दिया है। अब पूर्व जिलाध्यक्ष डा. रामसमाज गौतम को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मंडल कोआडनेटर अशोक गौतम ने बुधवार को इस बात का ऐलान करते हुए रामसमाज को मनोनयन पत्र थमाया।
विज्ञापन
टीबी सिंह बने मान्यता समिति के सदस्य
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश प्रेस मान्यता समिति के सदस्य के तौर पर टीबी सिंह का चयन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने किया है। इस बात की जानकारी मिलने पर जिले के मीडियाकर्मियों में हर्ष व्याप्त है।