फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या

धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या

Wed, 04 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या
बाबागंज। चाय-पान की दुकान की रखवाली कर रहे युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारे भाग निकले। सामान गिरने की आवाज होने पर बगल की दुकान पर सो रहा युवक जग गया। उसने परिजनों के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी पश्चिमी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भद्दिव चौराहे पर भुन्ना का पुरवा निवासी रामप्यारे पटेल 15 वर्षों सेे चाय-नाश्ते की दुकान चलाता है। दुकान की रखवाली करने के लिए उसका बेटा जितेंद्र पटेल (25) मंगलवार की रात तख्त पर सो रहा था। आधी रात कुछ लोग उसकी दुकान पर पहुंचे। गहरी नींद में सो रहे जितेंद्र को दबोचने के बाद धारदार हथियार से गला रेत दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भागने लगे। इससे कोल्डड्रिंक का कैरेट गिर गया। आवाज होने के कारण बगल की दुकान पर सो रहा लालबहादुर भागकर उस ओर पहुंचा। देखा तो जितेंद्र बिस्तर पर तड़प रहा था। यह देख वह घबरा गया। उसने घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलसि को दी।
विज्ञापन


परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इसके बाद जितेंद्र को आनन-फानन में उठाकर सीएससी संग्रामगढ़ ले गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। सुबह एएसपी पश्विचमी शिवाजी शुक्ला व सीओ ओम प्रकाश दुबे मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना देने वाले से भी पूछताछ की। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रामप्यारे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed