{"_id":"5af456804f1c1b87028b90ef","slug":"21525962368-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में अधिवक्ता की हत्या बिफरे वकील 18-57-02","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाहाबाद में अधिवक्ता की हत्या बिफरे वकील 18-57-02
Updated Thu, 10 May 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में दिनदहाड़े गोली मारकर अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या से बिफरे जिले के वकीलों ने प्रदर्शन, नारेबाजी कर घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गई है। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को हड़ताल पर रहने की घोषणा की है।
वकील की हत्या की खबर मिलते ही अधिवक्ता कामकाज छोड़कर प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। वकील परिषद के मंत्री नागेंद्र प्रसाद शुक्ला की अगुवाई में वकीलों ने जुलूस निकाला और आरोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे में करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेताया है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं होती है तो अधिवक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर रोहित शुक्ला, जेपी मिश्रा, अयोध्या प्रसाद मिश्र, धर्मेंद्रनाथ शर्मा, राघवेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लीलाधर दुबे, महामंत्री शेष बहादुर सिंह ने घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। कार्यालय पर हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर विक्रम सिंह, बृजेंद्र उपाध्याय, विद्यासागर शुक्ला, अवनीश पांडेय, विभा पांडेय, अनूप शुक्ला, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे। सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम प्रताप सिंह ने अधिवक्ता की निर्मम हत्या पर दु:ख प्रकट करते हुए 11 मई को न्यायिक कार्य से विरत रहने की बात कही है। शोकसभा में अजय प्रताप सिंह, शैलेंद्र शुक्ला, गंगा प्रसाद सिंह, आलोक कुमार, अशोक कुमार , पुष्पराज सिंह, देवेंद्र प्रकाश ओझा आदि मौजूद रहे।