फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पदनाथपुर में दबंगों ने धावा बोला, की फायरिंग

पदनाथपुर में दबंगों ने धावा बोला, की फायरिंग

Sun, 14 Jan 2018 07:53 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
पदनाथपुर में दबंगों ने धावा बोला, की फायरिंग
जेठवारा/सगरासुंदरपुर। पदनाथपुर में रविवार दोपहर बाइक सवार दबंगों ने पड़ोसी गांव स्थित एक घर पर धावा बोला। असलहों से लैस दबंग फायरिंग करने लगे। जिससे महिलाएं और पुरुष जान बचाने के लिए घर के भीतर छिप गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के पदनाथपुर निवासी जामिद अली के रिश्तेदार फखरुल के कपड़े की दुकान सगरा बाजार में है। दो दिन पहले दबंगों की फकरुल से कहासुनी हो गई थी। जिससे खार खाए मकई गांव के आधा दर्जन दबंग रविवार दोपहर तीन बाइक पर सवार होकर जामिद के घर पहुंचे। बाइकसवारों के हाथ में असलहा देख जामिद व उसके परिवार के लोग अनहोनी की आशंका के चलते अंदर की ओर भागने लगे। यह देख दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी। दबंगों ने करीब आठ राउंड फायरिंग की। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में जामिद अली ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष जेठवारा ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed