फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बिजली की चिंगारी से फसल जली

बिजली की चिंगारी से फसल जली

Vikrant Chaturvedi विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
बिजली की चिंगारी से फसल जली
बासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को संडवाचंद्रिका देवीधाम में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर पुलिस की लाठियां बरसीं। जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस के रवैए पर लोगों ने आक्रोश जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के मां चंद्रिकन देवी धाम पर नवरात्र के दौरान स्थानीय लोगों के साथ आसपास के जिले के लोग भी पूजन-अर्चन करने आते हैं। नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को मां चंद्रिका देवी का दर्शन करने के लिए भारी भीड़ जुटी थी। इस बीच बाइक खड़ी करने को लेकर बाहर से आए श्रद्धालु से एक सिपाही की नोकझोंक हो गई। इस बीच सिपाही ने दर्शन करने आए लोगों से गालीगलौज शुरू कर दी। लोगों ने विरोध किया तो ड्यूटी पर मौजूद सिपाहियों ने श्रद्धालुओं को पीटना शुरू कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। आधा दर्जन से अधिक लोगों पर सिपाहियों ने लाठियां बरसाईं। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप किया तब जाकर गुंडई पर उतारू सिपाही पीछे हटे। पुलिसकर्मियों के रवैए से हर कोई हैरतॅ में था। लोगों ने घटना की शिकायत अधिकारियों से करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एसपी से शिकायत, कार्रवाई की मांग
रखहा। किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा न दर्ज करने के मामले में पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। कंधई थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसकी बेटी को 25 मार्च के दिन पड़ोस का युवक बहलाकर भगा ले गया। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से गिरकर छात्र की मौत
संडवाचंद्रिका। लकड़ी तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े छात्र की नीचे गिरने से मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मचा रहा। अंतू थाना क्षेत्र के नेवादा गौराडांड निवासी बाबूराम वर्मा अमृतसर में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। रविवार की दोपहर उसका बेटा अंबिका वर्मा (14) घर के पास स्थित बाग में लकड़ी तोड़ने गया था। महुए के पेड़ पर लकड़ी तोड़ते समय डाल टूट गई। जिससे वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल अंबिका को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंबिका भाइयों में बड़ा था। वह कक्षा 8 का छात्र था।

चिकनपाक्स से पीड़ित महिला की मौत
शिवगढ़। पति के बाद चिकनपाक्स से पीड़ित महिला की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। कंधई थाना क्षेत्र के पूरे बेनीराम गंगवार निवासी वीरेंद्र मिश्र को पांच दिन पहले चिनकपाक्स निकल आया था। परिवार के लोग हर जतन करते रहे। इस बीच उसकी पत्नी पूजा (23) भी बीमारी की गिरफ्त में आ गई। शनिवार की देर रात पूजा की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। ससुराल से लेकर मायके तक कोहराम मचा गया। परिजन शव लेकर सुल्तानपुर चले गए। जहां पर दफनाने की बात सामने आ रही है।


बिजली की चिंगारी से फसल जली
प्रतापगढ़। बिजली का तार टूटकर गिरने के बाद उड़ी चिंगारी ने गेंहू की फसल जला दी। अंतू थाना क्षेत्र के मझिलहा निवासी मोहनलाल मिश्र के खेत में रविवार को 11 हजार लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। जिससे उसकी फसल जलने लगी। गांव के लोगों ने बिजली की सप्लाई बंद कराने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed