फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   घर लौट रहे युवकों की स्कार्पियो पर फेंके बम, चलाईं गोलियां

घर लौट रहे युवकों की स्कार्पियो पर फेंके बम, चलाईं गोलियां

Sun, 07 Apr 2019 01:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
घर लौट रहे युवकों की स्कार्पियो पर फेंके बम, चलाईं गोलियां
फोटो- 54.55.56.57
विज्ञापन

घर लौट रहे युवकों की स्कार्पियो पर फेंके बम, चलाईं गोलियां
बाल-बाल बचे गाड़ी में सवार दो युवक, गांव में मचा हडक़ंप
सूचना पर पहुंची पुलिस, तीन अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। कुंडा इलाके में घर लौट रहे युवकों की गाड़ी पर बाइक सवार तीन लोगों ने बम से हमला कर दिया। पांच बम फेंकने के साथ गाड़ी पर फायरिंग भी की गई। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी तलाश के बाद भी हमलावरों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के लरू बैशन का पुरवा गांव निवासी धीरज सिंह पुत्र इंद्रभुवन सिंह अपने रिश्तेदार उदयबीर सिंह पुत्र स्व.राम कल्याण सिंह निवासी अगरहुड़ा थाना रैपुरा चित्रकूट के साथ शुक्रवार को किसी काम से मनगढ़ गए थे। रात करीब 11 बजे वह अपनी स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। गांव से करीब 500 मीटर पहले ही उनकी गाड़ी के आगे और पीछे दो बाइक सवार लग गए। आगे बाइक पर एक युवक था जबकि पीछे की बाइक दो लोग थे। आगे बाइक पर चल रहे युवक ने गाड़ी पर सुतली बम फेंकना शुरू कर दिया। जोरदार धमाके होने के कारण आसपास के घरों में मौजूद लोग बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे। इस बीच पीछे चल रही बाइक पर सवार युवकों ने गाड़ी तीन फायर किए। हालांकि गाड़ी में सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। काफी तलाश के बाद भी हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा। सुबह मौके पर जले हुए बमों के अवशेष मिले। दो जिंदा बम भी बरामद हुए। पुलिस ने धीरज सिंह की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

किशोरी प्रेमी के साथ भागी, पुलिस ने पकड़ा
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के बरई गांव निवासी एक किशोरी एक युवक के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि किशोरी अपने प्रेमी के साथ कहीं भाग रही थी। बाद में पुलिस ने दोनों के परिजनों केा बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोगो के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा
बाबागंज (ब्यूरो)। क्षेत्र के बहोरिकपुर उपकेंद्र के जेई अविनाश कुमार ने महेशगंज थाने मे चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। ऐंधा गांव निवासी दयाराम पाल पुत्र बद्री, पटना निवासी शिवसेवक मिश्रा पुत्र पुरुषोत्तम, कमलेश सरोज पुत्र श्रीनाथ सरोज निवासी अठैसा, माधुरी शुक्ला पत्नी अखिलेश शुक्ला के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्अ दर्ज कराई गई है।
फोटो- 58
छप्पर की झोपड़ी को वीडीओ ने बताया दो कमरों का पक्का मकान
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। छप्पर की झोपड़ी को वीडीओ ने दो कमरों का मकान बता दिया। विकास खंड बाबागंज के ग्राम सभा बल्ला निवासी अंकित कुमार यादव पुत्र रामसजीवन यादव ने आईजीआरएस पर बीते 14 दिसंबर को आवास न मिलने की शिकायत की थी। उसका कहना था कि वह 50 प्रतिशत विकलांग है। रहने के लिए घर नहीं है। कच्चे मकान में रहता था, लेकिन मकान गिर रहा है। इसकी शिकायत जब बाबागंज ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी नरेश यादव को मिली तो उन्होंने ब्लाक में बैठकर शिकायत पत्र की जांच आख्या में प्रार्थी के पास दो पक्के कमरे होने की रिपोर्ट लगा दी।
फोटो- 59.60
संदिग्ध दशा में हार्डवेयर व्यापारी का पेड़ से लटकता मिला शव
परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक हार्डवेयर व्यापारी का शव संदिग्ध दशा में बाग में पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर हडक़ंप मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बैरागीपुर (बरियावां) निवासी रामसेवक पुत्र छोटेलाल ने आजाद नगर (रामनगर) में हार्डवेयर की दुकान खोल रखी थी। शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे वह दुकान बंद करके निकला। देर रात दुकान से थोड़ी ही दूरी पर मातादीन के आम की बाग की तरफ कुछ लोग शौच के लिए गए थे। इस दौरान रामसेवक का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नवाबगंज एसओ ने बताया कि छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।
शत प्रतिशत मतदान से ही मिलेगा सशक्त लोकतंत्र
परियावां (ब्यूरो)। कालाकांकर विकास क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। विद्यालय की अध्यापिका इंदु यादव ने छात्राओं को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर योगदान देना होगा। इस अवसर पर अखिलेश उर्फ मुन्ना, आरती सिंह, पल्लवी सिंह, अशोक कुमार, आयुष कुमार, खुशबू, सुमन, विभा, विनीता, संगीता आदि मौजूद रहीं।

फोटो- 61
हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई जागरूकता रैली
बाघराय (ब्यूरो)। क्षेत्र के कमासिन स्थित बजरंगधाम पर युवाओं ने हिंदू नव वर्ष पर बैठक की। इसके बाद जनचेतना रैली निकाली गई। जनचेतना रैली कमासिन, चकवड़, भिटारा, मंडलभासो, कन्हैया नगर, बाघराय, बदली का पुरवा, सियारामगंज बाजार, भाव, त्रिलोकपुर होते हुए पुन: बजरंग धाम पहुंची। यहां रैली का स्वागत ग्राम प्रधान पवन गौतम ने किया। इस मौके पर प्रबंधक महासभा के प्रदेश प्रभारी मनीष शुक्ल टीशू ने कहा कि आज हमें संगठित होने की जरूरत है। संयोजन हरिशरण द्विवेदी व संचालन अनुपम शुक्ल अन्नू ने किया। इस मौके पर गिरीश पांडेय, अंकित शुक्ला, राजन मिश्रा, हरिओम मिश्र गुरु, अभय तिवारी, धीरज मिश्र, अरविंद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed