{"_id":"5c5460dbbdec225334437a57","slug":"201549033691-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी की स्पेशल टीम के हाथ लगा फरार मजदूर दाढ़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी की स्पेशल टीम के हाथ लगा फरार मजदूर दाढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाढ़ी गिरफ्तार, खुल सकता हैै दादी-पौत्र की हत्या का राज
एक दिन पहले पुलिस को गच्चा देकर भागने में हुआ था कामयाब
पत्नी भी घर छोड़कर हो गई थी फरार, एक मिस्त्री को भी उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। दादी-पौत्र की हत्या का खुलासा करने में लगी एसपी की स्पेशल टीम ने मजदूर दाढ़ी को रिश्तेदारी से दबोच लिया। एक दिन पहले ही वह पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला था। घर में रखा दाढ़ी का मोबाइल उसकी पत्नी अपने साथ लेकर भाग निकली थी। उधर, पुलिस ने सरस्वती के घर के सामने टेेंपो बनाने वाले मिस्त्री को भी पूछताछ के लिए उठाया है। माना जा रहा है कि दाढ़ी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस दादी-पौत्री की सनसनीखेज हत्या का जल्द खुलासा कर सकती है।
नगर कोतवाली के बलीपुर गाजी चौराहा निवासी सरस्वती व उसके पौत्र अनमोल की नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस लगातार हाथ पैर चलाने का दावा कर रही है। सरस्वती के घर पर मजदूरी करने वाले दाढ़ी का नाम बब्बन है। वह लालगंज कोतवाली के तेजगढ़ का रहने वाला है। इस बात की जानकारी लगते ही बुधवार को एसपी की स्पेशल टीम उसकी तलाश में निकल पड़ी। पुलिस सूत्रों की मानें तो टीम की कार्रवाई की भनक बब्बन को लग गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह घर से भाग निकला। उसका घर पर छूटा मोबाइल लेकर पत्नी भाग निकली थी। जिसके बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था। कुछ देर बाद फिर पुलिसकर्मी पहुंचे तो ताला लटकता पाया।
कोतवाली पुलिस ने भी रात में उसके घर दबिश दी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस को भरोसा था कि दाढ़ी के मिलते ही दादी व पोते की हत्या का राज खुल जाएगा। एसपी की स्पेशल टीम रात भर तेजगढ़ में ही डेरा डाले रही। पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि शुक्रवार की देर शाम बब्बन उर्फ दाढ़ी हत्थे चढ़ गया। पुलिस लाइन में उससे पूछताछ हो रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए राजू के ससुर की भी तलाश कर रही है। उसके ससुर का सरस्वती के घर बराबर आना-जाना था। पुलिस सरस्वती के घर के सामने रहने वाले टेंपो मैकेनिक को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई है। ताकि उसके घर आने जाने वालों के बारे में कोई सुराग लग सके। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र ने बताया कि बब्बन उर्फ दाढ़ी से पूछताछ के बाद घटना का राज खुल जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट-----
नशे का आदी है दाढ़ी
मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करने वाला बब्बन उर्फ दाढ़ी नशे का आदी है। काम करने के दौरान भी वह कई बार गांजा पीता है। पुलिस की मानें तो चौक घंटाघर से लेकर लोहिया तिराहे तक पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है। जिस रात वह सरस्वती के घर रुका था। इसके पहले उसने गांजे का सेवन भी किया था। इस बात की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को पूछताछ में बताई।
इनसेट----
सुनील चल रहा फरार, परिजनों को भी नहीं है जानकारी
दादी पोते की हत्या में नामजद सुनील गुप्ता फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है लेकिन उसने परिवार के लोगों से भी दूरी बना रखी है। अधिकांश पुलिसकर्मी सुनील से वाकिफ हैं। सरस्वती की बहू राधा लगातार सुनील को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर दबाव बना रही है। सुनील भी पुलिस के हाथ नहीं लग रहा है।
इनसेट----
मजदूर के परिजन लगा रहे कोतवाली का चक्कर
सरस्वती के घर का निर्माण करने वाले मिस्त्री को पुलिस ने कई दिनों से हिरासत में ले रखा है। उसके साथ उसका भांजा धीरज भी है। दोनों के परिवारीजन लगातार पुलिस लाइन से लेकर कोतवाली का चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर घटना की कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है।