फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   one more loot incident in raniganj

बदमाशों ने रानीगंज में की एक और लूट

Tue, 19 Dec 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 19 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
रानीगंज के नए थानेदार को पहुंचते ही बदमाशों ने चुनौती दी। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे वृद्ध को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। कुछ देर बाद लुटेरे के साथी को बाजार के लोगों ने दबोच लिया। उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दूसरा बदमाश घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र सचौली निवासी राम खेलावन मंगलवार को जामताली बाजार स्थित ग्रामीण बैंक प्रधानमंत्री आवास योजना का रुपया निकालने आया था। उसने बैंक में एक व्यक्ति की मदद से 20 हजार रुपये निकाले। वह रुपये लेकर घर जाने लगा। बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ते में राम खेलावन को रोक लिया। उसकी पिटाई करने के बाद बदमाशों ने उसके पास से 20 हजार रुपये छीन लिया और भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित रामखेलावन वापस बाजार लौट आया। उसने लोगों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस को भी अवगत कराया। 
विज्ञापन

कुछ देर बाद लूट में शामिल एक बदमाश वृद्ध को दिख गया। राम खेलावन ने उसे पहचान लिया और शोर मचाया। बाजार के लोगों ने उसे दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया बदमाश नजियापुर का बताया जाता है। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। रानीगंज पुलिस दूसरे की तलाश में नजियापुर पहुंची लेकिन वह घर से फरार मिला। उसके पास लूटे गए रुपये भी नहीं मिले। बदमाशों ने रानीगंज एसओ समेत नए पुलिसकर्मियों को पहुंचते ही सलामी दी। एसओ रानीगंज ने बताया कि वृद्ध से छिनैती करने वाले एक संदिग्ध को पब्लिक ने पकड़कर सौंपा है। हकीकत खंगाली जा रही है। उसके पास से छिनैती के रुपये नहीं मिले। फरार बदमाश की तलाश 
विज्ञापन
विज्ञापन

की जा रही है।
मैनेजर को लूटने वाले बदमाश नहीं लगे हाथ, दो संदिग्धों से हो रही पूछताछ
प्रतापगढ़/रानीगंज। पेट्रोलपंप मैनेजर को लूटने वाले बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे। लुटेरों की तलाश में रात भर दबिश देने वाली रानीगंज पुलिस दो संदिग्धों को थाने उठा लाई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से कारोबारियों में दहशत देखने को मिली। वे शहर या फिर दूसरे स्थान पर निकलने के लिए करीबियों को अपने साथ लेकर निकल रहे हैं।
रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित पेट्रोलपंप के मैनेजर रशीद पठान व उसके साथी को बदमाशों ने सोमवार को हाईवे पर बदमाशों ने फायरिंग कर रोक लिया। उनके पास से बदमाश 5.58 लाख रुपये लेकर भागने में कामयाब रहे। 

इसके पहले भी क्षेत्र में लगातार लूट, छिनैती की घटनाएं होती रहीं। घटनास्थल का एसपी ने निरीक्षण कर थानेदार से लेकर पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई थी। सोमवार की रात बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश देती रही, लेकिन लुटेरे नहीं मिले। बताया जाता है कि पेट्रोलपंप के करीब ढाबे के पास रहने वाले दो संदिग्धों को पुलिस घर से उठा लाई। पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि उनसे कोई सफलता नहीं मिली। हाईवे पर लूटपाट से कारोबारी भयभीत हैं। वे घर या दुकान से निकलने के पहले अपने करीबियों को बुला ले रहे हैं। बाहर जाने के लिए भी दूसरों की मदद ले रहे हैं। अंधेरे में सफर करने से वे बचने लगे हैं। रानीगंज के नए एसओ ने बताया कि लुटेरों की तलाश में हरसंभव प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही लुटेरे पुलिस के हाथ लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed