फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लिपिक को तमंचा सटाकर बदमाशों ने लूटी बाइक

लिपिक को तमंचा सटाकर बदमाशों ने लूटी बाइक

Fri, 19 Apr 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
लिपिक को तमंचा सटाकर बदमाशों ने लूटी बाइक
लिपिक को तमंचा सटाकर बदमाशों ने लूटी बाइक
विज्ञापन

लालगंज के धधुआ गाजन के पास तीन बदमाशों ने अंजाम दी घटना, विरोध करने पर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। बाइक से घर जा रहे कॉलेज के लिपिक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा सटाकर बाइक लूट ली। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है। घटना लालगंज कोतवाली के धधुआ गाजन के पास की है।
उदयपुर थाना के उमरार निवासी मनोज कुमार सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह अमेठी के हरदो जामो में स्थित एक इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर तैनात है। शुक्रवार को वह किसी काम से प्रतापगढ़ आया था। शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से घर लौट रहा था। लालगंज कोतवाली के धधुआ गाजन के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। उसकी पल्सर बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर पहले पिटाई की, फिर उसे तमंचा सटाकर बाइक लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिपिक को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

ट्रेनों के निरस्त होने से परेशान हो रहे यात्री
प्रतापग़ढ़। रायबरेली में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्रतापगढ़ से लखनऊ के बीच चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। बसें चुनाव में चली गई हैं। इसका फायदा प्राइवेट बस चालक उठा रहे हैं। यात्रियों से दोगुना किराया वसूल कर रहे हैं। प्रतागपढ़ से होकर गुजरने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी, रायबरेली-जौनपुर, जनता और पंजाब मेल के साथ अन्य पैसेंजर ट्रेनों को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed