{"_id":"5c57202ebdec227366791297","slug":"191549213742-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पीटा, पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने पीटा, पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने पीटा, पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान
साल भर पहले हुई थी शादी, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। मामूली कहासुनी के बाद पति ने पत्नी को पीट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने कमरे में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पट्टी कोतवाली के लबेदा निवासी प्रकाश केवट की शादी एक साल पहले सविता के साथ हुई थी। रविवार की शाम प्रकाश घर के बाहर टीनशेड रख रहा था। उसने अपनी पत्नी सविता से कोई सामान मांगा। जिसे देने से सविता ने मना कर दिया। इसे लेकर पति व पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। आवेश में आकर प्रकाश ने पत्नी को पीट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर सविता ने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद घरवाले भीतर गए तो कमरे का नजारा देख दंग रह गए। सविता फांसी के फंदे पर लटक रही थी। लोगों ने शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस व मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।