फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   वीडियो से आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस

वीडियो से आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस

Fri, 19 Apr 2019 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
वीडियो से आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस
वीडियो से आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

कौशाम्बी सांसद से अभद्रता का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर को प्रचार से रोकने और गाडिय़ों में टक्कर मारने के मामले में पुलिस वीडियो से आरोपियों को पहचानने का प्रयास कर रही है। गुरुवार को सांसद की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर किया गया था।
हथिगवां थाना क्षेत्र के किलहनापुर गांव में शुक्रवार केा प्रचार के दौरान निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर की गाड़ी रोकने के साथ ही उनके साथ विवाद किया गया था। इस मामले की शिकायत सांसद ने कुंडा कोतवाली पहुंचकर सीओ से की थी। उनकी तहरीर पर हथिगवां थाने की पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस बीडियो के सहारे लोगों की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन

बालक के साथ किया कुकर्म
उलाहना देने गई बच्चे की मां को पीटकर किया जख्मी, पुलिस ने भगाया
पुलिस के मुकदमा न लिखने पर एसपी को दिया शिकायती पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। एक युवक ने गांव के आठ साल के बालक के साथ कुकर्म किया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचे। इस पर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित परिवार थाने पहुंचा तो आरोप है कि वहां से उसे उन्हें डांटकर भगा दिया गया। पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल के बच्चे के साथ गुरुवार की दोपहर में एक युवक ने बाग में ले जाकर कुकर्म किया। बच्चे ने इसकी जानकारी मां को दी तो उसके होश उड़ गए। वह आरोपी के घर उलाहना देने पहुंच गई। आरोप है कि इस दौरान उसकी भी पिटाई कर दी गई। इसके बाद पूरा परिवार हथिगवां थाने पहुंचा और शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई न करते हुए उन्हें डांटकर भगा दिया। इस पर उसने शुक्रवार को प्रतापगढ़ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला प्रधानी की रंजिश का है। शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed