फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पोस्टमार्टम में नहीं मिली कोई चोट, अधेड़ किया गया अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम में नहीं मिली कोई चोट, अधेड़ किया गया अंतिम संस्कार

Sun, 10 Feb 2019 08:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में नहीं मिली कोई चोट, अधेड़ किया गया अंतिम संस्कार
फोटो- 38, 42
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में नहीं मिली कोई चोट, माली किया गया अंतिम संस्कार
शनिवार की रात पुलिस और आबकारी विभाग पर लगाया गया था मारपीट करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
परियावां। लवाना में हुई माली की मौत को लेकर नया मोड़ आ गया है। उसके पोस्टमार्टम में कोई चोट नहीं आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शनिवार की रात में अबकारी विभाग और पुलिस पर परिजनों ने पिटाई का आरोप लगाया था।
रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के चकपुरवा गांव में सुरेश पुत्र महादेव बाग की रखवाली करता था। उसने वहीं घर बना लिया था। शनिवार की शाम रायबरेली की आबकारी विभाग की टीम और पुलिस की टीम ने गांव में छापेमारी की। इस दौरान उससे भी पूछताछ की गई। इसके बाद वह वहां से भाग निकला। प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवाना बाजार में पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी मौत से आक्रोशित परिजन आबकारी और पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे थे। रात में ही पुलिस ने उसके शव पोस्टमार्टम के लिए रायबरेली ले गई। दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को दे दिया गया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम में चोट लगने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


शराब और गांजे के साथ चार गिरफ्तार
कुंडा/बाघराय(ब्यूरो)। कुंडा पुलिस ने हथिगवां के बेती निवासी लालचंद्र यादव पुत्र छेदीलाल को डेढ़ किलो गांजे के साथ बेंती रोड पर गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह से मानिकपुर के गड़ौली निवासी महतो पुत्र फेरई व रईस पुत्र जगपत को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ हिरासत में ले लिया। इन सभी पर मुकदमा लिखकर चालान कर दिया गया। उधर, बाघराय पुलिस ने शकरदहा के सुभानपुर में दबिश देकर बिंदेश्वरी सरोज पुत्र सुखराम के यहां से 10 लीटर कच्ची शराब पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद न मिलने से परेशान हैं किसान
कुंडा (ब्यूरो)। समितियों और उपभोक्ता केंद्रों पर खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। उन्हें दुकानों पर ज्यादा दाम देकर खाद खरीदनी पड़ रही है। हल्की बरसात के बाद अब खेतों में उर्वरक की जरूरत है। इसके चलते किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। उपभोक्ता केंद्रों पर भी खाद नहीं मिल पा रही है। समितियों पर लोगों का कहना है कि जिले में ही खाद नहीं आ पा रही है। इसके चलते खाद नहीं मिल पा रही है। फरेंदूपुर के किसान भाईलाल पटेल का कहना है कि खाद न मिलने भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।


महिला के घर में घुसकर की तोड़फोड़, शिकायत
कुंडा(ब्यूरो)। किसी को ढूंढने को लेकर महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि इस दौरान उसके घर से लोग नकदी और गहने भी उठा ले गए। उसने इसकी तहरीर थाने में दी है। हथिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी मंजू देवी पत्नी रामनरेश सरोज के घर शनिवार को दिन में कुछ लोग आए और उसके घर में किसी के छुपे होने की बात कहते हुए घर में घुस गए। इस दौरान उसके घर में तोड़फोड़ की। आरोप है कि इस दौरान उसके घर में रखे 500 रुपये और गहने भी उठा ले गए। उसने इसकी सूचना थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed