{"_id":"5c338e47bdec2256d5718f31","slug":"181546882631-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात सात घरों के टूटे ताले, एक घर से नकदी समेत गहने चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात सात घरों के टूटे ताले, एक घर से नकदी समेत गहने चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 35
एक ही रात सात घरों के टूटे ताले, एक घर से नकदी समेत गहने चोरी
सुबह जानकारी होने पर गांव में मचा हडक़ंप, सूचना पर पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। एक ही रात में चोरों ने दो पुरवों में सात घरों के ताले तोड़ डाले। इस दौरान एक घर से हजारों की नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण उठा ले गए। सुबह जानकारी पर ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। खोजबीन के बाद घर से काफी दूर बाक्स व अन्य सामान मिले। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के दुलुआमई गांव नलवासी हरीलाल पुत्र राम सुमेर के घर में ताला तोडक़र चोर घुस गए। इसके बाद घर में रखी नौ हजार की नकदी व उसकी बेटी के गहने उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर गांव में हडकंप मच गया। खोजबीन में गांव के बाहर घर से चोरी गए बक्से व कुछ कपड़े मिले। इधर चोरी की सूचना फैलते ही ग्रामीणों ने अपने घर चेक किए तो उनके भी ताले टूटे मिले। गांव के जगतपाल, द्वारिका प्रसाद, राम निवास, दूधनाथ, रामफल के घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा मिला लेकिन कोई सामान गायब नहीं हुआ। इसी तरह से मवई गांव में भी चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ डाले। इसमें गयादीन और रामकेश के घर शामिल हैं। इन लोगेां के घर से भी कोई सामान गायब नहीं हुआ। कई घरों के ताले टूटने से गांव में हडक़ंप की स्थिति रही। सूचना पर मानिकपुर एसओ जांच के लिए मौके पर पहुंचे। हरीलाल ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
फोटो- 37.38
शिक्षा ही बुलंदियों तक पहुंचने का सशक्त माध्यम - विधायक
विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
डेरवा। शिक्षा ही बुलंदियों तक पहुंचने सशक्त माध्यम है। इसके सहारे हम दुनिया की किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं। आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक या सांस्कृतिक कोई भी क्षेत्र हो हमें अपनी पसंद की मंजिल हासिल करने से कोई रोक नहीं सकता है। यह बातें भावनपुर स्थित वासुदेव जनता इंटर कालेज व पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षित होने में गरीबी अमीरी भी बाधक नहीं बन सकती। बस हमारे अंदर कुछ पाने का, कुछ बनने का जुनून होना चाहिये। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से हुआ। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ ही स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने समारोह में एक से बढक़र एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी को हतप्रभ कर दिया। बच्चों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए भी कई प्रहसन प्रस्तुत किए। मंच संचालन छात्र कनिष्का सरोज ने किया। प्रबंधक विनोद शुक्ल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रफुल्ल सिंह, जिला पंचायत सदयस्य बबलू शुक्ल, जिला सहसंयोजक बजरंग दल विजय मिश्र, समाजसेवी हौसला प्रसाद ओझा, रवि मिश्र, मनोज ओझा, असलम रहीमी, प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद शुक्ल, नितेश प्रताप सिंह, प्रबंधक विनोद शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोडर वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
बाघराय(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के बारौ कंहैयानगर गांव निवासी नवीन कुमार द्विवेदी (20) पुत्र श्रीराम चामुंडा धाम बाइक से जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रह लोडर वाहन ने उसकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस से उसे इलाज के लिए सीएचसी बाघराय ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
बाइक की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
बाबागंज(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बहोरिकपुर निवासी अनीता (42) पत्नी लल्लूराम यादव को 2 जनवरी को बहोरिकपुर पावर हाउस के पास सडक़ पार करते समय अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्रयागराज में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार की भोर में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई है।
शिकायत विकास विभाग की और भेजी गई पुलिस को
कुंडा(ब्यूरो)। फरियादियों की शिकायतों को कितने ध्यान से पढ़ा और उन्हें निस्तारण के लिए भेजा जाता है इसकी एक बानगी कोतवाली में देखने केा मिली। तहसील से शिकायत के निस्तारण के लिए भेजी गई इस शिकायत में नाली का निर्माण कराना था। हालांकि मामले की जांच के लिए सिपाहियों को लगाया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के दिलेगरगंज गांव निवासी निजामुद्दीन पुत्र अजीम ने एसडीएम से शिकायत की थी कि उसके दरवाजे से गंदा पानी बहता है। इसके लिए नाली बनवाए जाने की जरूरत है। उसने नाली बनवाए जाने की मांग की तो एसडीएम ने इस शिकायत को पुलिस के पास भेज दिया। पुलिस भी इस शिकायत को पाकर चक्कर में पड़ गई है। फिलहाल सिपाहियों को मौके पर भेजा गया।
राजनीतिक विरोध के चलते महिला को बरगलाया गया
कुंडा(ब्यूरो)। महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपनी 14 वर्षीय बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही बिहार प्रमुख पर सुलह करने के लिए धमकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी है तो प्रमुख ने भी महिला से इस तरह की कोई बात नहीं करने की बात कही है।
बाघराय थाना क्षेत्र के करैनी गांव निवासी एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप मलाक तिलहाई गांव के तीन लोगों पर लगाते हुए तहरीर दी थी। यही नहीं तहरीर में महिला ने ब्लाक प्रमुख बिहार अनुभव यादव को सुलह के लिए धमकाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। इसके साथ ही प्रमुख बिहार ने बताया कि गांव की महिला होने के नाते जानकारी करने के लिए बुलवाया गया था। हालांकि उससे मुलाकात नहीं हो पाई। बाद में वह किसी राजनीतिक विरोधी के साथ चली गई और तहरीर दी है। उसे धमकाए जाने की बात गलत है।
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा
कुंडा(ब्यूरो)। हथिगवां थाना क्षेत्र के कनपुरियान बेती गांव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र राम केसर सिंह की देर रात तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने उन्हें सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।