{"_id":"5cd44a15bdec22073073d501","slug":"171557416469-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली
सांगीपुर इलाके की घटना, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
सांगीपुर (ब्यूरो)। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाजार से घर जा रहे युवक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक घटना की तहरीर थाने में नही दी गई थी।
उदयपुर थाना क्षेत्र के स्वरूप का पुरवा मंगापुर निवासी आशीष उर्फ सोनू सिंह (33) पुत्र नरेंद्र सिंह गुरुवार क ो बाइक से सांगीपुर बाजार आया था। अपराह्न करीब ढाई बजे वह घर लौट रहा था। मुरैनी मोड़ के पास पीछे से दो बाइक से आए नकाबपोश चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली। एक बदमाश ने तमंचा निकालकर सोनू पर फायर कर दिया। गोली लगने से वह वहीं गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब बदमाश अठेहा की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस सोनू को सीएचसी सांगीपुर ले आई, जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोनू को अस्पताल भेजने के बाद सांगीपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।