{"_id":"5cb76280bdec22146230a65a","slug":"171555522176-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवकों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत युवकों ने किया हंगामा
रखहा। नशे में धुत तीन युवकों ने शराब की दुकान के बाहर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने फायरिंग का हल्ला मचा दिया। भागते समय बाइक की भिड़ंत में तीनों युवक घायल हो गए। कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान पर बाइक से तीन युवक पहुंचे। कुछ देर बाद वह नशे में धुत होकर हंगामा करने लगे। शोरशराबा होने पर लोग फायरिंग का हल्ला मचाते हुए दौड़े तो युवक बाइक से भागे। सूचना पर पुलिस ने भी उनका पीछा कर लिया। जगदीशगढ़ के पास सामने से आ रही बाइक से टकराकर घायल हो गए। एक युवक को गंभीर हालत में सीएचसी भेजा गया। दो चुटहिलों को थाने ले गई। सभी चौपई के रहने वाले बताए जाते हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। एसओ ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है। वह नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे।
टीले के नीचे मलबे में दबने से बालिका की मौत
बरसात से बचने के लिए महुआ बीन रहे बच्चे छिप गए थे गड्ढे में
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा। बरसात से बचने के लिए गड्ढे के नीचे बैठे बच्चों के ऊपर टीले की मिट्टी खिसक गई। मलबे के नीचे दबने से एक बालिका की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
कंधई थाना क्षेत्र के दिलीपपुर विद्युत उपकेंद्र के पीछे मुसहर बस्ती है। बुधवार की सुबह नंदनी (10) पुत्री बबलू वनवासी अपने परिवार के चार बच्चों के साथ बाग में महुआ बीनने गई थी। इस दौरान बरसात होने लगी। बारिश से बचने के लिए बच्चे भागकर गड्ढे के नीचे छिप गए। अचानक टीले की मिट्टी धंस गई। इससे बच्चे मलबे के नीचे दब गए। बच्चों के शोर मचाने पर घर के लोग दौड़े। मलबे में दबी नंदनी को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर भागे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे।