{"_id":"5c605ea4bdec22736e4ec87e","slug":"171549819556-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलबिला ओवर ब्रिज पर कार की टक्कर से भूसा व्यापारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिलबिला ओवर ब्रिज पर कार की टक्कर से भूसा व्यापारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
चिलबिला ओवरब्रिज पर कार की टक्कर से भूसा व्यापारी की मौत
टक्कर लगते ही ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा व्यापारी
मृतक के चाचा ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
किशुनगंज। नगर कोतवाली के चिलबिला ओवरब्रिज पर अनियंत्रित कार ने पीछे से भूसा व्यापारी को टक्कर मार दी। इससे वह पुल से नीचे जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। मृतक के चाचा ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी श्रीनाथ यादव (52) भूसा व्यापारी थे। वह गांव से भूसा खरीदकर शहर में बेचने आते थे। रविवार सुबह वह ठेले पर भूसा लादकर शहर आ रहे थे। चिलबिला ओवरब्रिज पर सुलतानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह पुल से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। मौके परस्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा संतोष ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
तमंचा के साथ दो गिरफ्तार
जेठवारा। जेठवारा पुलिस ने तमंचा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार सुबह दस बजे मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि दो युवक मानधाता से जेठवारा की ओर जा रहे हैं। उनके पास तमंचा है। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सराय नहर राय के पास चेकिंग लगा दी। पुलिस को देख दोनों युवक भागने लगे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवकों ने ने अपना नाम सुनील सरोज पुत्र रामबहादुर सरोज व राहुल सरोज पुत्र राधेश्याम सरोज निवासी काछा जेठवारा बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किया।दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया।