फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सद्दाम के पास से मिले बैंक डकैती के 9 हजार रुपये

सद्दाम के पास से मिले बैंक डकैती के 9 हजार रुपये

Fri, 01 Feb 2019 08:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
सद्दाम के पास से मिले बैंक डकैती के 9 हजार रुपये
सद्दाम के पास से मिले बैंक डकैती के नौ हजार रुपये
विज्ञापन

छत्ता का पुरवा से रुपये व तमंचा बरामद
अंतू पुलिस ने लिया था 72 घंटे की रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अंतू पुलिस ने बैंक डकैती के आरोपी सद्दाम को 72 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 9110 रुपये व तमंचा कारतूस बरामद किए। देर रात पुलिस ने उसे जेल में दाखिल कर दिया।

अंतू थाना क्षेत्र के जगेशरगंज ग्रामीण बैंक में डकैती डालने वाले सद्दाम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उससे गहन पूछताछ व लूट के रुपये बरामद करने के लिए पुलिस ने कोर्ट से रिमांड की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने उसे 72 घंटे के लिए पुलिस को रिमांड पर दिया था। पूछताछ के दौरान सद्दाम की निशानदेही पर छत्ता का पुरवा से 9110 रुपये व तमंचा कारतूस बरामद कर लिया। उसने बैंक डकैती में शामिल बदमाशों का नाम भी बताया। इसके अलावा उससे पूछताछ में कई सनसनीखेज घटनाओं के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है। जिससे पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। अंतू एसओ ने बताया कि सद्दाम की निशानदेही पर रुपये बरामद कर लिए गए हैं। उसे 72 घंटे का समय पूरा होने से पहले जेल में दाखिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed