फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रेमी ने लगाई सई नदी में छलांग, प्रेमिका बेहोश

प्रेमी ने लगाई सई नदी में छलांग, प्रेमिका बेहोश

Tue, 20 Nov 2018 08:11 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने लगाई सई नदी में छलांग, प्रेमिका बेहोश
फोटो-
विज्ञापन

प्रेमी ने लगाई सई नदी में छलांग, प्रेमिका बेहोश
परिजनों की फटकार के बाद प्रेमी ने उठाया आत्मघाती कदम
प्रयागराज से बुलाए गए गोताखोर, मौके पर पुलिस मौजूद, रोते-बिलखते पहुंचे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
सांगीपुर/सगरासुंदरपुर (ब्यूरो)। प्रेमिका को लेकर घर पहुंचे प्र्रेमी युवक को परिवार के लोगों ने जमकर फटकार लगाई। इससे क्षुब्ध होकर प्रेमिका को पहुंचाने उसके घर जा रहा प्रेमी सई नदी में कूद गया। यह देख प्रेमिका बेहोश होकर पुल पर गिर पड़ी। पीछे से पहुंचे भाई व दोस्तों ने शोर मचाया। आसपास के लोग नदी में प्र्रेमी की तलाश करने लगे, लेकिन पता नहीं चला। खबर भेजे जाने तक प्रयागराज से गोताखोरों के आने का इंतजार था।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तुलापुर निवासी बजरंगी सिंह (18) पुत्र संतोष सिंह लीलापुर स्थित एक कालेज में इंटर का छात्र है। उसका अमेठी की रहने वाली एक किशोरी से प्रेम चल रहा था। मंगलवार की शाम बजरंगी अपनी प्रेमिका को अपने घरवालों से मिलाने के लिए ले गया। जहां बजरंगी के साथ किशोरी को देख घरवाले नाराज हो गए। उन लोगों ने बजरंगी व उसकी प्रेमिका को खरीखोटी सुनाई। इसके बाद घरवालों ने लड़की को उसके घर पहुंचाने के लिए बजरंगी को भेजा। परिवार के लोगों की फटकार से क्षुब्ध प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ बाइक से चल पड़ा। उसके पीछे भाई व दोस्त भी उसकी हरकत पर नजर रखने के लिए चल पड़े । सांगीपुर-अंतू थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित सिंघनी घाट के सई नदी पुल पर बजरंगी ने बाइक रोक दी। दोनों परिवार के लोगों के विरोध पर आंसू बहाते रहे। अचानक बजरंगी सई नदी में कूद पड़ा। यह देख उसकी प्रेमिका चीखते हुए बेहोश होकर गिर पड़ी। तभी बजरंगी का भाई व दोस्त पहुंच गए और शोर मचाते हुए नदी की ओर भागे। गांव के लोग भी मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश करने के लिए नदी में कूद पड़े। राहगीरों की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची। पुल पर बेहोश पड़ी प्रेमिका होश में आने के बाद मौका देख भाग निकली। पुलिस ने प्रयागराज से गोताखोर बुलाए हैं। खबर भेजे जाने तक बजरंगी का पता नहीं चल सका। सांगीपुर एसओ ने बताया कि बजरंगी को परिवार के लोगों ने डांटा था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। प्रेमिका मौके से चली गई।
विज्ञापन


इनसेट-----
ग्रामीणों ने की उजाले की व्यवस्था
सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिंघनी में सई नदी पुल से कूदे बजरंगी की तलाश में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पश्चिमी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप सिंह ने ग्रामीणों की मदद से जनरेटर व प्रकाश की व्यवस्था की। जिसकी रोशनी में स्थानीय गोताखोर बजरंगी की तलाश नदी में करते रहे। ठंड के बावजूद लोग सई नदी के तट पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट------
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
सई नदी पुल से प्रेमी के कूदने की खबर पर सांगीपुर और अंतू पुलिस मौके पर पहुंची। जो काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में मामला सांगीपुर पुलिस के हवाले कर अंतू पुलिस वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed