{"_id":"5bc6294abdec2269436b88e2","slug":"161539713354-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यौहार से पहले बिगड़ा जिले का माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्यौहार से पहले बिगड़ा जिले का माहौल
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यौहार से पहले बिगड़ा जिले का माहौल
मंगलवार को दिन भर होता रहा उत्पात, हर मोर्चे पर फेल नजर आई पुलिस
कप्तान की पुलिसिंग फेल करने में जुटे मातहत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। त्यौहार के पहले फिर जिले का माहौल बिगड़ता नजर आ रहा है। मंगलवार का दिन पुलिस के लिए अमंगल रहा। जिले में सुबह से लेकर शाम तक लूट, हत्या, आगजनी के बीच उत्पात होता रहा। हर मोर्चे पर पुलिस फेल नजर आई। एसपी की पुलिसिंग फेल करने में मातहत जुटे हुए हैं। यदि सडक़ों पर पुलिस चक्रमण करती रहती तो शायद एमआर की हत्या न होती।
दशहरा, भरतमिलाप के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए खुद पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने कमर कस रखी है। वह खुद चेकिंग से लेकर बाजारों का भ्रमण कर रहे हैं। काफी दिनों तक शांत रहने के बाद मंगलवार को जिले का माहौल एक बार फिर बिगड़ गया। मानधाता में एमआर बजरंग बहादुर सिंह की हत्या कर नई बाइक लूट ली गई। कुंडा में सडक़ हादसे में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया। आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर को फूंक दिया। जेठवारा के शमशेरगंज बाजार में भी माहौल तनावपूर्ण बना रहा। सदर तहसील में एसडीएम के सामने बवाल हो गया। जिसे लेकर कई थानों की फोर्स इधर से उधर चक्रमण करती रही। लोगों का कहना था कि एसपी की पुलिसिंग फेल करने के लिए मातहत ही जुटे हुए हैं। निर्देश का पालन करने के बजाय केवल सीधे सादे लोगों की चेकिंग करना ही पुलिस अपना काम समझती है। जबकि बदमाश उन्हीं के सामने से गुजर जाते हैं।
इनसेट-------
खौफजदा रहते हैं मानधाता-कटरा रोड पर चलने वाले
मानधाता से कटरामेदनीगंज रोड पर चलने वाले हमेशा खौफजदा रहते हैं। नगर कोतवाली और मानधाता की सीमा भी पड़ती है। इस इलाके में पुलिस की सक्रियता बहुत कम दिखाई देती है। दिन व रात में गुजरते समय लोग खौफजदा रहते हैं। शिकायतों के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं होती। मृतक के परिजन पुलिस के सामने जिला अस्पताल में पुलिस की कारगुजारी पर भड़ास निकालते नजर आए। लोगों का कहना था कि बदमाश दिनदहाड़े सडक़ों पर घूमते रहते हैं लेकिन पुलिस उनका कुछ नहीं करती।
विज्ञापन
इनसेट------
साथी की हत्या से सदमे में हैं एमआर
मंगलवार को शहर में डाक्टरों के पास अपनी दवा का सेंपल लेकर बजरंग बहादुर सिंह उर्फ शालू साथी एमआर के साथ जिला व महिला अस्पताल के अलावा निजी डाक्टरों के पास बैठा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर एमआर संघ के पदाधिकारियों के साथ दूसरे साथी भी मार्चरी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने लगे। दिन भर साथ रहे साथी बजरंग बहादुर सिंह की हत्या से सदमे में हैं।
इनसेट-----
बजरंग की कमाई से चलता था परिवार का खर्च
मानधाता थाना क्षेत्र के हरचेतपुर निवासी बजरंग बहादुर सिंह भाई व बहनों में बड़े थे। एक बहन की शादी हो चुकी है। छोटा भाई व एक बहन हैं। पिता सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बहुत परिश्रम से उसे पढ़ाया था। सभी के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी बजरंग के कंधों पर थी। उसकी कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था। उसकी हत्या से परिवार के लोग बेहाल नजर आए।
इनसेट------
कल ही खरीदी थी नई बाइक
एमआर का काम करने वाले बजरंग बहादुर सिंह उर्फ शालू ने सोमवार को ही हीरो की नई बाइक खरीदी थी। काफी दिनों से बाइक खरीदने की तैयारी में जुटे बजरंग ने नवरात्र में बाइक खरीदी थी। अभी वह अपनी शौक भी पूरी न कर सका था कि अचानक बदमाशों ने उसकी जिंदगी छीन ली।
इनसेट-----
घटनास्थल पर पड़ा था बैग, मोबाइल
मानधाता थाना क्षेत्र के हरचेतपुर भगवतगंज निवासी बजरंग बहादुर सिंह को जिस जगह बदमाशों ने गोली मारी। उस स्थान से महज सौ मीटर दूर उसका घर था। घटनास्थल पर ही उसका बैग पड़ा था और जेब में मोबाइल व रुपये व डायरी भी मिली।
इनसेट------
रास्ते से ही बदमाश करने लगे थे पीछा
कटरामेदनीगंज। शहर से घर जा रहे एमआर बजरंग बहादुर सिंह के पीछे बदमाश कटरामेदनीगंज पार करते ही लग गए थे। कई बार उसके आगे पीछे भी बदमाशों की बाइक हुई थी। वह कुछ देर के लिए वह बाजार से घर की ओर जाने वाले रास्ते में ठहर गया। जिसके बाद बदमाश आगे जाकर खड़े हो गए।
इनसेट------
घाटमपुर मोड़ पर कल भी बदमाशों ने छीनी थी बाइक
विश्वनाथगंज। मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर हिन्दूपुर निवासी अभिनव पांडेय शहर में बाइक एजेंसी पर काम करता है। सोमवार की रात वह घर जा रहा था। घाटमपुर मोड़ के पास असलहों से लैश चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। उसकी बाइक की चाभी छीन कर पैदल जाने के लिए कहा। बदमाशों की मंशा समझते ही अभिनव ने चाभी दे दिया और पैदल घर जाने लगा। हालांकि बदमाशों ने उससे घर के बारे में जानकारी लेने के बाद बाइक वापस कर दी। घटना से वह काफी भयभीत है। इसके पहले भी बदमाशों ने कुछ दिन पहले व्यापारी का पीछा किया था। खजोहरी के पास पिकअप की टक्कर से बदमाश घायल हो गए थे। गांव के लोगों के दौडने पर बदमाश बाइक छोडक़र भाग निकले। पुलिस बदमाशों को पकडने का प्रयास तक नहीं किया।
इनसेट-----
लूट से इतर भी पुलिस कर रही छानबीन
मानधाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरचेतपुर भगवतगंज निवासी एमआर बजरंग बहादुर सिंह की हत्या कर बाइक लूटने के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक पहुंचे। एसपी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है। लूट के अलावा अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के मोबाइल की काल डिटेल भी खंगाली जा रही है।