{"_id":"5d0e45cd8ebc3e31e8525e01","slug":"15612164453-pratapgarh-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन और सिलेंडर के विवाद में हुई थी बीडीसी सदस्य की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लेनदेन और सिलेंडर के विवाद में हुई थी बीडीसी सदस्य की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो- 47
लेनदेन और सिलेंडर के विवाद में हुई थी बीडीसी सदस्य की हत्या
पुलिस ने किया घटना का खुलासा, पत्नी ने लगाया एक आरोपी का नाम निकालने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। मानिकपुर इलाके में हुई बीडीसी सदस्य की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि लेनदेन और सिलेंडर को लेकर हुए विवाद में बीडीसी सदस्य की हत्या की गई थी। उधर, पत्नी का आरोप है कि पुलिस ने एक आरोपी का नाम केस से निकाल दिया है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के देहगरी जमालपुर गांव निवासी आशुतोष विश्वकर्मा (25) पुत्र कृष्णकांत विश्वकर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य था। 15 जून की सुबह वह पिता से विवाद करके घर से निकला था। शाम को उसका शव बाग में पड़ा मिला था। घटनास्थल पर शराब की बोतलें पड़ी थीं। पत्नी पुष्पा देवी ने ससुर कृष्णकांत, देवर राजेश व गांव के मुन्ना पुत्र बनवारी, अरविंद पुत्र बनवारी पर जमीन के विवाद में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में मामला दूसरा निकला। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मानिकपुर के पश्चिम का पुरवा निवासी राकेश कुमार यादव पुत्र मोहनलाल, उत्तर का पुरवा निवासी विजय यादव उर्फ महोबे पुत्र भागीरथी यादव व उत्तर का पुरवा निवासी गोरे उर्फ रंजीत यादव पुत्र राममनोहर को गिरफ्तार किया है। उधर, मृतक बीडीसी सदस्य की पत्नी ने एडिशनल एसपी को शिकायती पत्र देकर एक आरोपी का नाम निकालने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घटना में गांव का पंचम यादव भी शामिल था। घटना के दिन पंचम यादव दिल्ली से आया था। आशुतोष उसे लेने गए थे। इसके बाद इन सबके साथ बैठकर बाग में शराब पी थी। इधर, शनिवार को मानिकपुर पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
फोटो- 45, 46
पल्स पोलियो अभियान के लिए निकाली गई रैली
गांव और कस्बों में लोगों को पोलियों की खुराक लेने को किया गया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा/बाबागंज/ बाघराय। पल्स पोलियो अभियान के लिए अस्पतालों से रैली निकाली गई। इसमें अधीक्षक सहित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से गांव और कस्बेां में लोगों पोलियों की खुराक बच्चों को समय पर दिलाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा से अधीक्षक दिनेश सिंह की अगुवाई में पल्स पोलियों की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली अस्पताल से निकलकर पूरे कस्बे में घूमी। इस दौरान लोगों को पोलियों के लिए जागरूक किया गया। उधर अभियान की सफलता के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय के चिकित्साधीक्षक डा. शवीव हैदर के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इसमें क्षेत्रवासियों को जागरुक किया गया और अपने घरों के 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान डा. आरिफ जाफरी, डा. शिवम शर्मा, डा. सौरभ यादव, रामसूरत यादव, ज्ञानेंद्र, उमेश आदि मौजूद रहे। इसी तरह बाबागंज पीएचसी से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सौरभ सिंह की अगुवाई में क्षेत्र के शिक्षकों, आशाबहू स्वास्थ्य कर्मियों और ब्लॉककर्मियों के साथ संयुक्त जागरूकता रैली निकाली गई। बाबागंज से निकली रैली साड़ाहर्षपुर, पुरैली, पूरे निर्मल आदि गांवो में भ्रमण करके लोगों को बच्चों को पोलयो की दवा पिलाने की अपील की। इस दौरान डा. विवेक यादव, अमित कुमार मिश्रा, ललित चौधरी, प्रभाकर नाथ पांडेय, पंकज सिंह, जेईएमआई रामअंजोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
जहरीले जंतु के काटने से युवती की मौत
बाघराय(ब्यूरो)। जहरीले जंतु के काटने से एक युवती की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोर्रही निवासी आनंद सिंह उर्फ अंकुर की पुत्री कामना (18) अपने ननिहाल जौनपुर बरसठी गई थी। रात में उसे कमरे में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। जानकारी पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिजन भागकर बरसठी पहुंचे। बाद में उसके शव को घर ले आए। उसकी मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार शृंगवेरपुर घाट पर किया गया।
पुलिस ने किया शराब की दुकानों का निरीक्षण
बाबागंज(ब्यूरो)। महेशगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में महेशगंज पुलिस के जवानों ने हीरागंज बाजार का भ्रमण किया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में पुलिस के जवानों ने अंग्रेजी, बीयर और देशी शराब की दुकानों को चेक किया। इस दौरान शराब विक्रेताओं को सचेत किया किया कि वह दुकानों पर किसी को शराब पीने न दें। इस दौरान एसआई प्रेमपाल यादव, नारायणबाबू तिवारी आदि मौजूद रहे।
जल संरक्षण जरूरत के साथ कर्तव्य भी
परियावां(ब्यूरो)। स्थानीय बाजार में लोक मिशन जागृति संस्थान के तत्वावधान में जल संरक्षण अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के बारे में बताया गया। कहा गया कि पानी की हर एक बूंद का संचयन करके पानी का जलस्तर बनाए रखें। वक्ताओं ने पानी की बर्बादी को रोकने की सलाह देते हुए व्यक्तिगत व सामुदायिक स्तर पर भी जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। संस्थान के अध्यक्ष वीके अग्रहरि ने बताया कि आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ का जल स्तर प्रत्येक वर्ष लगभग 1 फिट नीचे खिसकता जा रहा है। पेयजल की समस्या बनती जा रही है। इसलिए आवश्यक है पानी को जरूरत के अनुसार ही खर्च करें। गोष्ठी में लोक मिशन जागृति संस्थान के लाल मोहम्मद, प्रशांत शुक्ला, रजनीश कुमार, आयुष कुमार, अर्जुन कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, संतोष, जयराम, सुंदरलाल, राजाराम, राममेहर, मेवालाल, सुभाष चंद्र, सजन लाल, अनिल कुमार आदि रहे।
फोटो- 48
स्टेशन के पास मिला वृद्धा का शव
कुंडा(ब्यूरो)। कस्बेे में कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन के पास सुबह एक वृद्धा का शव लोगों ने देखा तो पुलिस और रेलवे के लोगों को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने बताया कि वृद्धा कई दिनों से स्टेशन पर घूम रही थी। रेलवे पुलिस के लोगों ने बताया की वृद्ध महिला घर से नाराज होकर तीन दिन से स्टेशन पर भटक रही थी। घर का पता पूंछने पर नाराज हो जाती थी। आज सुबह उसका शव स्टेशन के पास देखा गया। सिविल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
फोटो- 49
जमीन के विवाद में मारपीट, घर में लगाई आग
थाने पर नहीं लिखी गई रिपोर्ट तो पीड़ित ने सीओ को दिया शिकायती पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। जमीन के विवाद में विपक्षियों ने मारपीट करने के साथ ही घर में आग लगा दी। इसकी शिकायत पीड़ित थाने लेकर पहुंचा तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। मुकदमा नहीं लिखे जाने पर पीड़ित ने सीओ को शिकायती पत्र दिया है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के अमिलहा गांव निवासी श्रीपाल पुत्र राम खेलावन शुक्रवार को अपने घर के पास जमीन पर नींव खोद रहा था। इस दौरान उसके विपक्षियों ने उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी सितारा देवी व मां चमकी देवी को भी मार पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान घर में आग लगा दी गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की लेकिन उसका मुकदमा नहीं लिखा गया। इस पर श्रीपाल ने शनिवार को कुंडा पहुंचकर सीओ को शिकायती पत्र दिया। सीओ ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।