फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पट्टी कोतवाली में डीएम तो सीएचसी में सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

पट्टी कोतवाली में डीएम तो सीएचसी में सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

Wed, 19 Jun 2019 12:50 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली में डीएम तो सीएचसी में सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
पट्टी कोतवाली में डीएम, सीएचसी में सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर और गैंगेस्टर के आरोपियों पर नजर रखने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। जिलाधिकारी ने मंगलवार को पट्टी कोतवाली तो मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अपराध रजिस्टर खंगालने के साथ गैंगेस्टर और हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने के लिए कहा। सीएमओ ने सीएचसी में गंदगी देख प्रभारी अधीक्षक की जमकर क्लास लगाई। मरीजों को बाहर की दवा लिखने, बगैर जानकारी के अस्पताल छोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

मंगलवार को तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी पट्टी कोतवाली पहुंच गए। अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर खंगालने के बाद कोतवाल से हिस्ट्रीशीटर के साथ गैंगेस्टर के आरोपियों की निगरानी करने को कहा। इस दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर में जर्जर बैरक, बदतर पेयजल व्यवस्था व आगंतुक कक्ष समेत अन्य समस्याओं को भी देखा। जिलाधिकारी ने पुलिस को अपराधियों पर सख्त होने के निर्देश दिए। दलित उत्पीड़न के मामलों में लंबे समय से विवेचना पूरी ना होने पर नाराजगी जाहिर की। जिला अधिकारी ने कहा कि किसी के कहने पर कुछ न करें। अपराधियों पर विशेष ध्यान दें। पकड़े गए आरोपियों को तत्काल जेल भेज दिया जाए। प्रत्येक गांव में दो से तीन मुखबिर बीट के सिपाही बनाएं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी जिलाजीत चौधरी, कोतवाल अखिलेश प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी समेत तमाम अमला मौजूद रहे। उधर, सीएमओ एके श्रीवास्तव तहसील दिवस से निकलने के बाद पट्टी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा, सुधाकर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed