{"_id":"5cf6aec6bdec22076100d03f","slug":"15596704651925-pratapgarh-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने पकड़ा चोरी की 25 टन सरिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसटीएफ ने पकड़ा चोरी की 25 टन सरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ ने पकड़ा चोरी की 25 टन सरिया
साढ़े तीन लाख रुपये का लगाया अर्थदंड
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। वाणिज्य कर विभाग की एसटीएफ ने मंगलवार को जीएसटी चोरी कर लाई गई 25 टन सरिया ट्रक समेत पकड़ ली। देर शाम प्रयागराज सचल दल की टीम मौके पर पहुंची और साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
कंधई इलाके के रखहा बाजार में मंगलवार को वाणिज्य कर विभाग की एसटीएफ टीम के प्रभारी मनोज मिश्र और जिला वाणिज्य कर अधिकारी संदीप सिंह ने छापेमारी की। इस दौरान एक ट्रक में 25 टन सरिया लदी मिली। चालक से कागज मांगा गया तो वह आनाकानी करने लगा। बाजार के ही दिनेश कुमार ने माल खरीद का कागज तो दिखाया, मगर जीएसटी का कागज नहीं दिखा सका। एसटीएफ प्रभारी मनोज मिश्र ने प्रयागराज के सचल दल टीम को इसकी जानकारी दी। देर शाम रखहा बाजार पहुंचे टीम के सदस्य जांच-पड़ताल करते रहे। टीम के सदस्यों ने बताया कि लगभग साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। जिले में पांच माह बाद एक बार फिर वाणिज्य कर विभाग सक्रिय हो गया है। जिले में इस कार्रवाई से जीएसटी की चोरी करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा है। विभागीय अफसरों का दावा है कि जल्द ही कई और खुलासे होंगे।
गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर थमाया नोटिस
11,000 मीट्रिक टन गेहूं अभी भी पड़ा है बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर कर्मचारी कल्याण निगम, पीसीएफ, एग्रो के प्रबंधकों को नोटिस थमाया गया है। इधर, विभाग के पास जगह नहीं होने से अभी भी 11,000 मीट्रिक टन गेहूं अभी खुले में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
जिले में 44,000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करने का लक्ष्य मिला था। अभी तक जिले में 27000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। इससे कोई संस्था ऐसी नहीं थी जो लक्ष्य के अनुरूप गेहूं की खरीद की हो। जिला खाद्य विपणन अधिकारी यूपी सिंह सिसौदिया ने बताया कि कर्मचारी कल्याण निगम, पीसीएफ, एग्रो के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर 15 जून तक लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद करने को कहा गया है। इधर विभाग के पास भंडारण की जगह नहीं होने से आलम यह है कि अभी 11,000 मीट्रिक टन गेहूं खुले में रखा हुआ है। विभागीय अफसरों का दावा है कि 17,000 मीट्रिक टन गेहूं को सुरक्षित गोदाम में रखवा दिया गया है।