फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मकान का ताला तोड़ नकदी व जेवरात उड़ाए

मकान का ताला तोड़ नकदी व जेवरात उड़ाए

Fri, 31 May 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़ नकदी व जेवरात उड़ाए
मकान का ताला तोड़ नकदी व जेवरात उड़ाए
विज्ञापन

लालगंज (ब्यूरो)। मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवरात उड़ा दिए। लालगंज कोतवाली के कौशिल्यापुर निवासी शिवकुमार बीती 28 मई को घर में ताला बंद कर बाहर सोया था। इस बीच चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद आलमारी से 15 हजार नकदी व लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

दो आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
लालगंज(ब्यूरो)। दंपति की पिटाई कर लहूलुहान करने के मामले में दो आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। लालगंज कोतवाली के गहरी निवासी शकील अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। बीते 28 मई को वह घर आया तो गांव के ही मुहीद व रेहाना ने रंजिश के चलते उसकी पिटाई शुरू कर दी। पत्नी के बीचबचाव करने पर उसे भी पीटा। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रंजिश में महिला की पिटाई, चार के खिलाफ मुकदमा
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के केशवपुर निवासी अर्चना देवी पत्नी स्वामीनाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गुरुवार की शाम वह घर के समीप नल पर पानी भरने गई थी। तभी रंजिश के चलते गांव के ही सत्येंद्र सरोज, लवकेश, संदीप व सर्वेश ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जान बचाने के लिए वह घर के भीतर भागी तो हमलावरों ने उसे घर में घुसकर पीटा। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पलटने से महिला घायल
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के खेमसरी निवासी अनारकली(55) गुरुवार की रात बाइक से अपने पति मोतीलाल के साथ स्थानीय बाजार से घर जा रहा था। गांव के समीप ही स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पातल के लिए रेफर कर दिया गया है।

फोटो--
विशेष योजनाएं देकर जिले का विकास करे केंद्र सरकार : प्रमोद
मंत्री नहीं बनने पर सदन में अखरेगी जेटली व सुषमा की कमी
लालगंज(ब्यूरो)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने केंद्र में दोबारा भाजपा सरकार के गठन के बाद जिले के विकास व पिछड़ेपन को दूर करने विशेष योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद जताई है। शुक्रवार को लालगंज स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले का पिछड़ापन दूर करने के लिए विशेष योजनाएं लाए जाने के लिए जनप्रतिनिधियों से एक साथ मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। प्रमोद ने मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों को शुभकामनाएं दी और सभी जनादेश के अनुरूप कार्य करेंगे। उन्होंनेे मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के प्रथम चरण में अपना दल की अनुप्रिया पटेल व जेडीयू के सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने आश्चर्य भी व्यक्त किया। कहा कि जिले के दो सांसदों में से किसी एक को मंत्री बनाया जाता तो यहां का विकास को गति मिलती। इससे पहले सांगीपुर के दर्रा गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ितों के आंसू पोंछे और पीड़ित परिवारों को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ गृहस्थी के सामन प्रदान किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ददन सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, केडी मिश्र, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, दृगपाल यादव, महेंद्र सिंह, पवन शुक्ल, अवधेश सिंह, नवीन सिंह, सोनू सिंह, अशोक सिंह, गुड्डू सिंह, राजू मिश्रा, सुधीर तिवारी, अंशुमान तिवारी, ओम पांडेय आदि मौजूद रहे।

जमीन विवाद में पिटाई से किशोरी लहूलुहान
सांगीपुर(ब्यूरो)। जमीन विवाद में हुई मारपीट में किशोरी लहूलुहान हो गई। सांगीपुर थाना क्षेत्र के कोठा नेवढ़िया में शुक्रवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में हरकेश की बेटी निशा (21) लहूलुहान हो गई। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शंात कराया। पीड़ित ने सांगीपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


फोटो---
अग्नि पीड़ितों की मदद के लिए कपड़े व खाद्य सामग्री बांटी
उदयपुर (ब्यूरो)। क्षेत्र के राजापुर दुबे का पुरवा में दो दिन पहले अगलगी में सात घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर जिले के कपड़ा बैंक संस्था के संचालक आलोक कुमार सिंह व अनुज खंडेलवाल ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ितों कपड़ों के साथ खाद्य सामग्री वितरित की। आलोक कुमार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य गरीबों व असहायों की सहायता करना है। जहां भी लोगों को सहयोग की जरूरत होगी, संस्था के लोग हर समय तैयार मिलेंगे। इस मौके पर शत्रुघन पांडेय, अशोकधर, मो. मुख्तार, मो. शरीफ, मो. रईस, शबाना बानों, महीदुन्निशा, इस्लामुलन्निशा, नटवरलाल सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed