{"_id":"5cf16a21bdec220774415125","slug":"155932526418-pratapgarh-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर महिलाओं ने उड़ाए हजारों के आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शातिर महिलाओं ने उड़ाए हजारों के आभूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिर महिलाओं ने उड़ाए हजारों के आभूषण
रानीगंज। आभूषण खरीदने के बहाने शातिर महिलाओं ने ज्वेलरी की दुकान से हजारों के आभूषण पार कर दिए। रैक से आभूषण गायब देख व्यापारी सन्न रह गया। बाद में उसने महिलाओं की काफी खोजबीन की, मगर उनका पता नहीं चला।
रानीगंज कस्बा निवासी अरुण सोनी की बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। शुक्रवार को दुकान पर उसका लड़का अतुल सोनी बैठा था। दोपहर में पांच महिलाएं आभूषण लेने के बहाने उसकी दुकान पर पहुंचीं। उन्होंने अतुल से आभूषण दिखाने की बात कही। वह उन्हें आभूषण दिखाने में व्यस्त हो गया। मौका पाकर महिलाओं ने काउंटर से सोने की पांच अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चली गईं। जब अतुल की नजर काउंटर पर पड़ी तो आभूषण गायब देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान से बाहर निकलकर देखा तो महिलाएं नहीं दिखीं।
बैंक में युवक से ठग लिए बीस हजार
रानीगंज। बैंक में रुपये जमा करने के लिए आया युवक ठगी का शिकार हो गया। रानीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी अस्नान अहमद शुक्रवार दोपहर रानीगंज बीओबी में 20 हजार रुपये जमा करने आया था। वह लाइन में लगा था। उसके पीछे एक वृद्ध खड़ा था। उसने अस्नान से एक लाख रुपये जमा करने के लिए फार्म भरने के लिए कहा और अपने रुपये उसे थमा दिए। अस्नान के 20 हजार रुपये उसने अपने हाथ में ले लिए। मौका पाकर वह रुपये लेकर फरार हो गया। अस्नान ने जब उसके नोट की गड्डी देखी तो उसमें सभी नोट नकली थी। काफी खोजबीन के बाद भी वृद्ध का पता नहीं चला।