{"_id":"5cf16a1ebdec220758761f18","slug":"155932526011-pratapgarh-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
मदाफरपुर। बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी शहबान (25) पुत्र उस्मान शुक्रवार को बाइक से खरीदारी करने के लिए प्रतापगढ़ आया था। चिलबिला मोड़ चौराहे पर वह मोबाइल पर बात करने लगा। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान पीछे से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। आसपास रहे लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
दूसरे दिन भी नहीं पकड़ा जा सका फर्जी एसटीएफ सिपाही
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। फर्जी एसटीएफ का सिपाही बनकर ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले बदमाश को पुलिस दूसरे दिन भी नहीं पकड़ सकी। चर्चा रही कि उसे थाने से छोड़ दिया गया था। इसी दिन टाइनी शाखा संचालक से लूट की घटना होने के बाद एसपी ने जेठवारा एसओ सियाराम वर्मा को सस्पेंड कर दिया था। जेठवारा थाना क्षेत्र अमर जनता इंटर कॉलेज कटरा गुलाब सिंह के करीब बुधवार की रात ट्रक चालक मकसूद पुत्र मजीउल्ला निवासी कटरा गुलाब सिंह वाहन के साथ खड़ा था। तभी अपाची बाइक से दो लोग पहुंचे। चालक मकसूद से ट्रक के कागजात मांगने लगे। पूछने पर खुद को एसटीएफ का सिपाही बताया। कागज न दिखाने पर चालक से 25 सौ रुपये और मोबाइल छीन लिया। बदमाश लूटपाट के बाद भागने लगे। जिस पर मकसूद ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने भाग रहे फर्जी एसटीएफ के सिपाहियों को बाइक समेत दबोच लिया। उनकी पिटाई करने के बाद कटरागुलाब सिंह पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। आरोप है कि इसमें से एक बदमाश को जेठवारा थाने से छोड़ दिया गया।