फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हत्या कर खेत में फेंका युवक का शव

हत्या कर खेत में फेंका युवक का शव

Fri, 31 May 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर खेत में फेंका युवक का शव
फोटो-
विज्ञापन

हत्या कर खेत में फेंका युवक का शव
सिर कूंचा गया था, काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त
पट्टी (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के दरिया गांव में सडक़ किनारे खेत में एक युवक का शव मिलने पर हडक़ंप मच गया। उसका सिर कूंचकर हत्या की गई थी। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंक दिया गया।

मझगवां मोड़ पर दरिया गांव के समीप एक 28 वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह खेत में देखा। खबर फैलने पर वहां ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना पाकर पट्टी कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी देर तक शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल ने बताया कि युवक के सिर व चेहरे पर किसी वजनदार चीज से प्रहार किया गया था। तलाशी के दौरान उसकी जेब में कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed