फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सुनील यादव को फिर मिली स्वॉट टीम की जिम्मेदारी

सुनील यादव को फिर मिली स्वॉट टीम की जिम्मेदारी

Wed, 29 May 2019 12:20 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सुनील यादव को फिर मिली स्वॉट टीम की जिम्मेदारी
सुनील यादव को फिर मिली स्वॉट टीम की जिम्मेदारी
विज्ञापन

नौ तेजतर्रार सिपाही भी टीम में शामिल, तीन घंटे तक चला इंटरव्यू
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सर्विलांस प्रभारी सुनील यादव को फिर स्वॉट टीम की जिम्मेदारी मिली है। उनके साथ नौ सिपाहियों को भी लगाया गया है। तीन घंटे तक एसपी के इंटरव्यू के बाद सभी का चयन किया गया। जबकि उपनिरीक्षक दीनदयाल सिंह को फतेहपुर के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए एक बार फिर मातहतों के कार्यक्षेत्र में बदलाव शुरू कर दिया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग थानों से आए नौ सिपाहियों को स्वॉट टीम में शामिल किया। सर्विलांस प्रभारी सुनील यादव को स्वॉट टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ नगर कोतवाली से आरक्षी अरविंद दुबे, अंजनी मिश्रा, जागीर सिंह, प्रमोद ओझा, सत्यम यादव, नजीर, राजेंद्र समेत नौ सिपाहियों को तीन घंटे तक पुलिस लाइन में इंटरव्यू के बाद टीम में शामिल कर लिया गया। बतादें कि इसके पहले भी सुनील स्वाट टीम के प्रभारी रह चुके हैं। एसपी ने बताया कि सभी को बदमाशों की धरपकड़ का टारगेट दिया गया है।
विज्ञापन

छत से गिरे मजदूर की गई जान
प्रतापगढ़। रात में छत से गिरने के कारण मजदूर की जान चली गई। नगर कोतवाली के प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर सई पुल के करीब मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। आसपास के लोगों ने बताया कि वह मजदूरी करता था। नशे की हालत में छत से गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी शिनाख्त रामआशीष (36) पुत्र राम प्रसाद निवासी सिंहगढ़ कोटिला थाना सांगीपुर के रूप में हुई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते पहुंचे। चौकी प्रभारी भुलियापुर ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। वह काम करने के बाद सदर बाजार में सो जाता था। सोते समय वह नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
सत्येंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष और बशिष्ठ सिंह बने मंत्री
सदर तहसील में कर्मचारियों का बना संगठन
अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने के आरोपियों को मिला पद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सदर तहसील में मंगलवार को मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ का गठन किया गया। जिसमे सत्येंद्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष और वशिष्ठ कुमार सिंह को मंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चेताया है कि अगर कर्मचारियों के साथ ज्यादती हुई, तो वे आर-पार की लड़ाई लडने को मजबूर होंगे। पदाधिकारियों में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने के आरोपी भी शामिल हैं।

सदर तहसील में मंगलवार को रजिस्टार कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला, मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के अघ्यक्ष केडी त्रिपाठी की देखरेख में उप्र मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ सदर के हुए चुनाव में सत्येंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष, वशिष्ठ कुमार सिंह मंत्री, शेखनारायण सिंह उपाध्यक्ष, अवध बिहारी पांडेय उपमंत्री, प्रवीन्द्र कुमार पांडेय प्रकाशन मंत्री, गंगा प्रसाद तिवारी संगठन मंत्री, रामकुमार रावत कोषाध्यक्ष, गणेश प्रसाद शर्मा संरक्षक, संतोष कुमार शुक्ल आय-व्यय निरीक्षक, रामनाथ गोस्वामी, रुद्रभान सिंह, राम आसरे शर्मा सदस्य चुने गए हैं। बतादें कि 15 मई को सदर तहसील में अधिवक्ताओं और सदर कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई थी। मारपीट व मुकदमा दर्ज करने को लेकर अधिवक्ताओं ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। ऐसे में मारपीट के आरोपी कर्मचारियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कर्मचारी नेताओं ने साथियों के उत्पीडन पर संघर्ष का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed