फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मां के फटकार से क्षुब्ध किशोरी घर से निकल कर पहुंची प्रतापगढ़

मां के फटकार से क्षुब्ध किशोरी घर से निकल कर पहुंची प्रतापगढ़

Sun, 19 May 2019 11:05 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
मां के फटकार से क्षुब्ध किशोरी घर से निकल कर पहुंची प्रतापगढ़
मां की फटकार से क्षुब्ध होकर घर से भागी किशोरी
विज्ञापन

पुलिस ने किया बरामद, लिखापढ़ी के बाद किया परिजनों के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
जगेशरगंज। मां पिता की डांट से नाराज एक किशोरी घर छोड़कर निकल पड़ी। प्रतापगढ़ पहुंचने के बाद रास्ता भटक गई। वह रोने लगी। एक महिला ने देखा तो उसे अपने घर ले गई। जानकारी होने पर पुलिस किशोरी को थाने लेकर गई। बाद में उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।
अंतू थाना के जलालपुर गांव निवासी खुशबू (17) पुत्री रामलौट को उसकी मां आशा ने किसी काम को लेकर फटकार लगा दी थी। इससे नाराज होकर शनिवार को खुशबू घर छोड़कर निकल गई। शहर में कचहरी के पास बैठकर रो रही थी। कोहड़ौर के मदाफरपुर निवासी शीला पत्नी रघुवीर ने देखा तो वह उसे लेकर अंतू थाना के दलासराय में रहने वाली अपनी बहन सुमन के घर पहुंच गई। रविवार सुबह किशोरी सुमन के यहां से भागने लगी। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और डायल हंड्रेड को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड और अंतू पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में घायल अधेड़ की मौत
प्रतापगढ़। सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंधई थाना के गंगेहटी निवासी देवराज पाल (56) सब्जी खरीदने गंगेहटी गया था। बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया था। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताकर प्रयागराज रेफर कर दिया। माली हालत ठीक न होने के कारण परिजन प्रयागराज से लेकर लौट रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान
प्रतापगढ़। भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल जहां आठ घंटे की देरी से प्रतापगढ़ पहुंची वहीं देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस चार घंटे, लखनऊ-वाराणसी वीएल पैसेंजर चार घंटे तो फैजाबाद प्रयाग-पैसेंजर अनिश्चित लेट रही। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

शैलेंद्र कुमार बने आरपीएफ इंस्पेक्टर
प्रतापगढ़। काफी दिनों से आरपीएफ में इंस्पेक्टर का पद खाली चल रहा था। प्रभारियों से काम चलाया जा रहा था। एडीआरएम अमित श्रीवास्तव के निरीक्षण के बाद आरपीएफ एसपी ने प्रतापगढ़ थाने की कमान शैलेंद्र कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed